
यूपी की हर बड़ी खबर एक जगह (Source: Dynamite News)
Lucknow: उत्तर प्रदेश के हर छोटे-बड़े डेवलपमेंट से अपडेटेड रहें। राज्य में पॉलिटिक्स, क्राइम, एजुकेशन, जॉब्स, मौसम और सरकारी स्कीम्स से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ एक ही जगह पर पढ़ें। हम लखनऊ से लेकर कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद और UP के सभी जिलों की जरूरी खबरों पर नजर रखेंगे। आपको सरकार के नए फैसलों, एडमिनिस्ट्रेटिव एक्टिविटीज, पुलिस एक्शन, एक्सीडेंट्स, इलेक्शन एक्टिविटीज और आम जनता से जुड़े मुद्दों के बारे में सभी जरूरी जानकारी मिलेगी। उत्तर प्रदेश की ब्रेकिंग न्यूज, बड़े अपडेट्स और जिलेवार खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें और राज्य के हर डेवलपमेंट से खुद को अपडेटेड रखें।
बरेली सियासत में आगे बढ़ाने का सपना दिखाकर एक दलित विधवा को हवस और ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहुजन सम्यक पार्टी (मिशन) के अध्यक्ष पर पार्टी में उपाध्यक्ष बनाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। इतना ही नहीं, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने साथी से भी दुष्कर्म कराने और पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप है। इज्जतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पार्टी अध्यक्ष रक्षपाल सागर और उसके साथी जितेंद्र गंगवार उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार कर लिया है।
निर्माणाधीन कासगंज-मथुरा मार्ग पर रविवार सुबह रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों का कहर देखने को मिला। पुलिस लाइन के पीछे ग्राम कायमपुर बाहेड़िया के पास मैक्स पिकअप और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यूपी के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित नरायनपुर के सिकिया गांव के पास हाइवा ट्रेलर ऑटो पर पलट जाने से अबतक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन के नीचे दबे तीन लोगों के शव को बाहर निकाल चुकी है। ऑटो में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
नेपाल बॉर्डर से सटे महराजगंज के ठूठीबारी कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ठंड की शुरुआत के साथ ही चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों की नींद उड़ा दी है। शांतिनगर में एक सर्राफा कारोबारी की दुकान का शटर तोड़कर चोर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए। हैरानी की बात यह है कि 24 घंटे के भीतर चोरी की दूसरी वारदात सामने आने से कस्बे में दहशत का माहौल है।
प्रयागराज के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के बाहर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
Location : Lucknow
Published : 29 November 2026, 11:39 AM IST