UP Breaking News Live: 3 नए ट्रस्टियों के साथ राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO का ऐलान, जानें यूपी की हर छोटी-बड़ी अपडेट

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 2 September 2026 , 7:34 PM

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 02 Sep 2026 07:34 PM (IST)

      Mirzapur News: मध्य-प्रदेश से भटक कर आया कटरा जंगल में चहलकदमी कर रहा हाथियों का जोड़ा

      मिर्जापुर: मध्य-प्रदेश के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से चलकर यूपी के ड्रमंडगंज वनरेंज के जंगलों में पहुंचे हाथियों का जोड़ा पांचवें दिन बुधवार को लहुरियादह व कटरा के जंगलों में चहलकदमी करते रहे। रेंजर रविशंकर शर्मा, वनदारोगा कुमार कार्तिकेय, अखिलेश्वर दुबे, अभिषेक सिंह वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी वन विभाग की टीम के साथ हाथी और हथिनी की लगातार लोकेशन लेते रहे। वनविभाग की टीम को दोपहर में हाथियों का जोड़ा प्रयागराज जिले की सीमा से सटे कटरा जंगल में दिखाई दिया। वनविभाग की टीम जंगल से सटे गांवों में पहुंचकर लोगों को हाथियों से बचाव हेतु सतर्कता बरतने की अपील की। रेंजर ड्रमंडगंज रविशंकर शर्मा ने बताया कि हाथियों का जोड़ा लहुरियादह व कटरा जंगल में दिखाई दिया है। जीपीएस ट्रैकर मशीन से दोनों हाथियों की लोकेशन ली जा रही है।

    • 02 Sep 2026 07:08 PM (IST)

      Bareilly News: अजमेर जाने वाली ट्रेन का बहेड़ी में जोरदार स्वागत, मुस्लिम समाज ने ड्राइवरों को फूल-मालाओं से नवाजा

      बरेली बहेड़ी लालकुआं से साबरमती के बीच शुरू हुई नई रेल सेवा के अजमेर तक जाने की खुशी बहेड़ी में भी देखने को मिली। अजमेर शरीफ जाने वाले यात्रियों के लिए शुरू हुई इस रेल सुविधा को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह नजर आया। ट्रेन के बहेड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचते ही लोगों ने जोरदार स्वागत किया और ट्रेन के चालक दल का सम्मान किया।

    • 02 Sep 2026 07:01 PM (IST)

      Maharajganj News: नाली के अभाव में नरक बनी अमरूवा टोला की राह, कीचड़ में फिसल रहे ग्रामीण

      महराजगंज: सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बागापार के अमरूवा टोला में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नाली के अभाव में बारिश का पानी रास्ते पर जमा हो रहा है और कीचड़ से पूरा रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। वहीं गांव का पुराना खड़ंजा भी जगह-जगह टूटकर बदहाल हो चुका है। ऐसे में ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    • 02 Sep 2026 06:52 PM (IST)

      Basti News: RTO कार्यालय में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला, चार सेवा प्रदाता कर्मियों पर FIR

      बस्ती: सम्भागीय परिवहन कार्यालय (RTO) बस्ती में नियमों को ताक पर रखकर फर्जी तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ सहायक, सम्भागीय परिवहन कार्यालय (प्रशासन) की लिखित तहरीर और परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

    • 02 Sep 2026 06:51 PM (IST)

      Mirzapur News: मिर्जापुर में बारिश का कहर, कमरभर पानी में जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

      मिर्जापुर में लगातार पांच दिनों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। जरगो डैम भरने के बाद नदी में पानी छोड़े जाने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। चुनार तहसील के जमुई-चुनार मार्ग पर सरैया पुल के आगे जलभराव से आवागमन बाधित है। लोग मजबूरी में कमरभर पानी के बीच बाइक लेकर गुजर रहे हैं।

    • 02 Sep 2026 06:36 PM (IST)

      Farrukhabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फर्रुखाबाद दौरे की तैयारियां तेज

      फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ का 03 सितंबर 2026 को फर्रुखाबाद आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज पुलिस लाइन ग्राउंड, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मा. जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    • 02 Sep 2026 05:30 PM (IST)

      Mirzapur News: विकास भवन के सामने सड़क में गड्ढा बना हादसे का कारण

      मिर्जापुर में भारी बारिश के बाद सड़कों की बदहाली ने विकास कार्यों की पोल खोल दी है। विकास भवन के सामने जलभराव में छिपे गड्ढे में ई-रिक्शा गिरकर पलट गया। हादसे के समय रिक्शे में महिलाएं और बच्चियां सवार थीं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। कमिश्नर कार्यालय के पास सड़क की इस हालत पर अब सवाल उठ रहे हैं।

    • 02 Sep 2026 05:17 PM (IST)

      Maharajganj News: नेपाल में तबाही का असर भारत-नेपाल व्यापार पर, सोनौली बॉर्डर पर 10 KM लंबी ट्रकों की कतार

      नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से सड़क संपर्क प्रभावित होने के बाद भारत-नेपाल व्यापार भी प्रभावित हुआ है। बुटवल-काठमांडू मार्ग बंद होने से सोनौली बॉर्डर पर मालवाहक ट्रकों की करीब 10 किलोमीटर लंबी कतार लग गई है। कई चालक तीन-चार दिनों से फंसे हैं। चालकों ने बताया कि लंबे इंतजार के कारण खाने-पीने और जरूरी सुविधाओं की परेशानी हो रही है।

    • 02 Sep 2026 05:16 PM (IST)

      Deoria News: घर का इकलौता चिराग बुझा, कमरे में बेहोशी की हालत में मिला 23 वर्षीय छात्र का शव

      देवरिया: बरियारपुर थाना क्षेत्र के बनरहा कस्बा निवासी 23 वर्षीय रोहन पांडे पुत्र स्वर्गीय श्रीनिवास पांडे का शव बुधवार के दिन उसके कमरे में बेहोशी की हालत में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बरियारपुर पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    • 02 Sep 2026 05:16 PM (IST)

      Amethi News: अमेठी में आय प्रमाण पत्र में गलत रिपोर्ट लगाने पर लेखपाल निलंबित

      अमेठी में राजस्व निरीक्षक को कार्यों में लापरवाही के चलते उपजिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित करते हुए तहसील दार कार्यालय में संबद्ध कर दिया है। आय प्रमाण पत्र में गलत आख्या रिपोर्ट लगाने पर हुई कार्यवाही से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। पीड़ित ने जनसुनवाई के दौरान मामले की शिकायत डीएम से किया था। मामले की जांच तहसील दार को दी गई है।

    • 02 Sep 2026 05:15 PM (IST)

      Ballia News: एक पैर से जूझ रही रागिनी के लिए डीएम बने सहारा

      बलिया के मनियर ब्लॉक की सात वर्षीय रागिनी की मदद के लिए जिलाधिकारी खुद गांव पहुंचे। एक पैर की समस्या से जूझ रही कक्षा एक की छात्रा को डीएम ने किताबें, पढ़ाई सामग्री और दो ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई। उन्होंने इलाज कराने और पढ़ाई में हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही गांव की खराब सड़क सुधारने और दिव्यांगों के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए।

    • 02 Sep 2026 05:14 PM (IST)

      Mainpuri News: झूठे मुकदमे में भाई-जीजा को फंसाने का आरोप

      मैनपुरी: थाना भोगांव क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने भाई और जीजा को झूठे मुकदमे में फंसाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पूरे मामले की जांच मोबाइल सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कराने की मांग की है।

    • 02 Sep 2026 05:13 PM (IST)

      Maharajganj News: महराजगंज में PDA जन पंचायत का शंखनाद, सपा ने 2027 के लिए साधा दलित-पिछड़ा वोटबैंक

      महराजगंज: शहर के यथार्थ पैलेस में बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जन पंचायत का आयोजन कर 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने अपनी सियासी जमीन मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में दलित, पिछड़े और वंचित समाज के अधिकारों, संविधान और आरक्षण के मुद्दे प्रमुखता से उठे। सपा नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए PDA वर्ग को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

    • 02 Sep 2026 05:13 PM (IST)

      Maharajganj News: वैगनार कार में भरकर ले जा रहे थे 30 पेटी बंटी बबली शराब

      महराजगंज:उत्तरी बाईपास फ्लाईओवर के नीचे बुधवार को वाहनों की चेकिंग के दौरान फरेंदा पुलिस ने एक वैगनार कार से 30 पेटी अवैध बंटी बबली शराब बरामद की। कार में शराब की खेप लेकर जा रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब और कार को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

    • 02 Sep 2026 05:12 PM (IST)

      Budaun News: प्रेम विवाह के बाद युवती को मायके पक्ष से खतरा! देवर से मारपीट और धमकी का आरोप

      बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में प्रेम विवाह के बाद युवती ने मायके पक्ष के लोगों से जान का खतरा जताया है। युवती ने आरोप लगाया कि कोर्ट मैरिज के बाद से उसे और ससुराल पक्ष को परेशान किया जा रहा है। देवर से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    • 02 Sep 2026 05:11 PM (IST)

      Hathras News: सासनी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

      हाथरस: थाना सासनी क्षेत्र के गांव महमूदपुर बरसै में बुधवार को एक 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने विवाहिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    • 02 Sep 2026 05:08 PM (IST)

      Budaun News: बदायूं पहुंचे गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष, विपक्ष पर साधा निशाना

      बदायूं पहुंचे उत्तर प्रदेश गौ रक्षा सेवा आयोग के उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार गौवंश संरक्षण को लेकर गंभीर है। उन्होंने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया और कहा कि 2017 के बाद गौ हत्या पर रोक लगी है। उन्होंने बताया कि आवारा गौवंश के लिए गौशालाओं और नंदी शालाओं की व्यवस्था की जा रही है। फर्जी मुकदमों पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

    • 02 Sep 2026 04:58 PM (IST)

      Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे जिम्मेदारी

      उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मिल गया है। ट्रस्ट की बैठक में एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को CEO नियुक्त करने का फैसला लिया गया। इससे पहले 5585 आवेदनों में से सर्च कमिटी ने तीन नामों का पैनल तैयार किया था, जिसमें से जितेंद्र मिश्रा का चयन किया गया।

      यहां पढ़ें पूरी खबर: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ कौन? ऑपरेशन सिन्दूर में संभाली थी कमान, कारगिल में भी अहम भूमिका थी

    • 02 Sep 2026 04:53 PM (IST)

      Deoria News: देवरिया में पात्रों को मिलेगा योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ

      देवरिया में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने पेंशन, छात्रवृत्ति, शादी अनुदान और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह जैसी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को हर हाल में योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। लंबित आवेदनों के निस्तारण और विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए गए। छात्रवृत्ति व विवाह योजना में पात्रों का समय से पंजीकरण कराने को कहा गया।

    • 02 Sep 2026 04:12 PM (IST)

      Congress Welcome: फरेंदा में अभिषेक दत्त का जोरदार स्वागत

      फरेंदा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी अभिषेक दत्त का बुधवार को कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बुके से जोरदार स्वागत किया। सिद्धार्थनगर से गोरखपुर जाते समय सिकड़ा माता स्थान, धानी बाजार और धानी ढाला पर उनका अभिनंदन हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-मजीरे के साथ नारे लगाए। स्वागत के दौरान संगठन की गतिविधियों और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। अभिषेक दत्त कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की मजबूती पर जोर देंगे।

    • 02 Sep 2026 04:11 PM (IST)

      Deoria News: पात्रों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिलेगा

      देवरिया में डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सोशल सेक्टर की योजनाओं की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को पेंशन, छात्रवृत्ति, शादी अनुदान और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील और विकासखंड स्तर पर कैंप लगाकर लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण तथा कम प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने को कहा।

    • 02 Sep 2026 04:11 PM (IST)

      Hathras Accident: मैक्स की टक्कर से आठ वर्षीय छात्रा की मौत

      हाथरस गेट क्षेत्र में जीएलएस पब्लिक स्कूल के पास मैक्स गाड़ी की चपेट में आने से कक्षा दो की 8 वर्षीय छात्रा अनुष्का की मौत हो गई। स्कूल से भाई-बहनों के साथ लौटते समय वह सड़क किनारे जूते के फीते बांध रही थी। हादसे के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

    • 02 Sep 2026 04:09 PM (IST)

      Mirzapur Waterfalls: भारी बारिश में सभी जलप्रपात बंद

      मीरजापुर में भारी बारिश के चलते जिले के सभी जलप्रपात अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। सिद्धनाथ की दरी, दुर्गाजी कुंड, लखनिया दरी, विंडम फाल, टांडा फाल और खड़ंजा फाल में पर्यटकों की आवाजाही रोक दी गई है। प्रशासन ने हादसों से बचाव के लिए सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

    • 02 Sep 2026 04:09 PM (IST)

      Mirzapur Gold: मृत्युंजय यादव ने हाई जंप में जीता सोना

      मीरजापुर के सेंट मैरीज स्कूल के छात्र मृत्युंजय यादव ने कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-15 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हाई जंप स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। शानदार प्रदर्शन से उन्होंने स्कूल, जनपद और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। जीत की खबर से विद्यालय और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

    • 02 Sep 2026 04:06 PM (IST)

      UPCOS Launch: सीतापुर में आउटसोर्स भर्ती व्यवस्था हुई पारदर्शी

      सीतापुर में आउटसोर्स कर्मियों की सेवा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीसीओएस) का शुभारंभ हुआ। खैराबाद में मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। यूपीसीओएस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो लॉन्च किए गए। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नई व्यवस्था को बेहतर प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

    • 02 Sep 2026 03:35 PM (IST)

      Saharanpur Visit: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सहारनपुर मंदिर में की पूजा-अर्चना

      समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर में मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने धार्मिक आस्था के साथ दर्शन किए, जिसका वीडियो सामने आया है।

    • 02 Sep 2026 03:31 PM (IST)

      Congress Welcome: फरेंदा में अभिषेक दत्त का जोरदार स्वागत

      महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी अभिषेक दत्त का बुधवार को कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बुके से जोरदार स्वागत किया। सिद्धार्थनगर से गोरखपुर जाते समय सिकड़ा माता स्थान, धानी बाजार और धानी ढाला पर उनका अभिनंदन किया गया। ढोल-मजीरों के साथ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। अभिषेक दत्त आगामी चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं से संवाद को लेकर क्षेत्र में चर्चा करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

    • 02 Sep 2026 03:31 PM (IST)

      Maharajganj Case: निजी अस्पताल की व्यवस्था जांच के घेरे में

      महराजगंज के नौतनवा में निजी अस्पताल में 36 वर्षीय युवक की मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं ग्राउंड जीरो पड़ताल में अस्पताल की कार्यप्रणाली, डॉक्टरों की तैनाती और दस्तावेजों को लेकर सवाल सामने आए। कागजों में एक डॉक्टर दर्ज है, जबकि इलाज दूसरे चिकित्सक द्वारा किए जाने की बात सामने आई। अस्पताल संचालक की भूमिका भी जांच के घेरे में बताई जा रही है।

    • 02 Sep 2026 03:13 PM (IST)

      Kanpur Murder: कुर्सी पर मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

      कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर मोहल्ले में 58 वर्षीय उमा कुशवाहा की हत्या से सनसनी फैल गई। मंगलवार शाम किराएदार ने उन्हें कुर्सी पर बैठे देखा, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। घर का सामान भी बिखरा था। सूचना पर पति पहुंचे तो पत्नी का शव देखकर हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी गई है। कई घंटे बाद घटना का पता चलने से इलाके में दहशत है।

    • 02 Sep 2026 03:05 PM (IST)

      Lambhua SDM: IAS अंशुल हिंदल ने संभाला कार्यभार

      सुलतानपुर में आईएएस अंशुल हिंदल ने लम्भुआ एसडीएम का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने गरीब, शोषित, वंचित और पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता बताया। भूमाफियाओं और अवैध कब्जों पर सख्ती के साथ शिक्षा व्यवस्था सुधार और राजस्व मामलों में पारदर्शिता पर जोर रहेगा।

    • 02 Sep 2026 03:04 PM (IST)

      UPCOS Launch: सुलतानपुर में आउटसोर्स भर्ती व्यवस्था हुई पारदर्शी

      सुलतानपुर में आउटसोर्स भर्ती व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ हुआ। पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन पर सजीव प्रसारण किया गया।

    • 02 Sep 2026 03:04 PM (IST)

      Sitapur Accident: हाईटेंशन लाइन की चपेट में लाइनमैन की मौत

      सीतापुर के बिसवां में बुधवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन नागेंद्र की मौत हो गई। करंट लगने पर वह पोल से सड़क पर गिर पड़े। साथी कर्मचारी सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    • 02 Sep 2026 02:59 PM (IST)

      Fatehpur Rain: कच्चा मकान गिरा, परिवार बाल-बाल बचा

      फतेहपुर के विजयीपुर क्षेत्र के मनीपुर सेमरिया गांव में लगातार बारिश से गरीब परिवार का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। घर में रखा सामान मलबे में दबने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ। हादसे के समय परिवार के कुछ सदस्य अंदर सो रहे थे, लेकिन मिट्टी गिरते ही बाहर निकल आए। लेखपाल ने मौके पर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजने की बात कही।

    • 02 Sep 2026 02:58 PM (IST)

      Ayodhya Ram Mandir: तीन नए ट्रस्टियों के नाम घोषित

      अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। राम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए ट्रस्टियों के नामों का ऐलान किया गया है। अयोध्या के मदन मोहन, शिकोहाबाद की निर्मला यादव और दिल्ली के महेश भागचंदका को ट्रस्टी बनाया गया है।

    • 02 Sep 2026 02:17 PM (IST)

      Maharajganj Case: डॉक्टरों की तैनाती पर गंभीर सवाल

      महराजगंज के नौतनवा में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 36 वर्षीय विनोद की मौत से हंगामा हो गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। घटना के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं पड़ताल में अस्पताल की कार्यप्रणाली, डॉक्टरों की तैनाती और दस्तावेजों को लेकर सवाल उठे हैं। मामले में अस्पताल संचालक की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है।

    • 02 Sep 2026 02:17 PM (IST)

      Janmashtami Security: 1800 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

      जन्माष्टमी को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 4 सितंबर को होने वाले पर्व पर मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले के 28 थाना क्षेत्रों में दो एएसपी, सात सीओ और 1,800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें 700 से अधिक महिला पुलिसकर्मी शामिल होंगी।

    • 02 Sep 2026 02:06 PM (IST)

      Raebareli Swine Flu: 24 घंटे में 11 केस पॉजिटिव

      रायबरेली में स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में 11 नए मरीज पॉजिटिव मिले हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला के मुताबिक जिले में अब कुल 14 केस दर्ज हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर जांच कर रही हैं। कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की भी स्क्रीनिंग कराई जा रही है। सबसे ज्यादा मामले सदर क्षेत्र में सामने आए हैं।

    • 02 Sep 2026 02:04 PM (IST)

      HPV Vaccination: सुलतानपुर में 8987 किशोरियों को लगेगा टीका

      सुलतानपुर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 3 से 17 सितंबर 2026 तक विशेष HPV टीकाकरण अभियान चलेगा। अभियान में 14 वर्ष की पात्र किशोरियों को निःशुल्क टीका लगाया जाएगा। प्रदेश के सभी 75 जिलों में अभियान संचालित होगा। सुलतानपुर में 8,987 बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य है। टीकाकरण के लिए अभिभावकों की सहमति अनिवार्य होगी। विभाग के अनुसार अभियान पूरी तरह स्वैच्छिक है और पात्र किशोरियों को जागरूक किया जाएगा।

    • 02 Sep 2026 02:04 PM (IST)

      Sultanpur Rescue: स्कूल निकलीं तीन छात्राएं वाराणसी पहुंचीं

      सुलतानपुर के कादीपुर क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं तीन नाबालिग छात्राएं अचानक लापता हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू की और करीब पांच घंटे में तीनों को वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि रक्षाबंधन पर नेग में मिले पैसों से घूमने की इच्छा के चलते वे वाराणसी चली गई थीं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।

    • 02 Sep 2026 01:17 PM (IST)

      Sultanpur Rain: स्कूलों में पानी, 157 बच्चों पर संकट

      सुलतानपुर में लगातार एक सप्ताह से हो रही बारिश ने बेसिक स्कूलों की व्यवस्था बिगाड़ दी है। कई विद्यालयों में जलभराव है, जबकि कुछ कक्षाओं में पानी पहुंच गया है और छतें टपक रही हैं। कुड़वार के धारूपुर स्थित दोनों स्कूलों में भी हालात चिंताजनक हैं। प्राथमिक विद्यालय में 78 और उच्च प्राथमिक में 79 बच्चे पढ़ते हैं। जलभराव और टपकती छत से 157 बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हैं।

    • 02 Sep 2026 12:41 PM (IST)

      Mirzapur Accident: बकरी चराने निकली किशोरी की लाश मिली

      मीरजापुर के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गुलालपुर गांव में बाणसागर नहर के पास बंधी में डूबने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। बकरी चराने निकली किशोरी का शव दूसरे दिन बुधवार को बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी मातम और हड़कंप का माहौल है।

    • 02 Sep 2026 12:33 PM (IST)

      Sultanpur Action: बिना अनुमति भुगतान पर प्रशासन सख्त हुआ

      सुलतानपुर में बिना जिलाधिकारी की अनुमति विकास कार्यों का भुगतान किए जाने पर प्रशासन सख्त हो गया है। संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। डीएम इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर सीडीओ विनय कुमार सिंह ने एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने शासनादेशों व निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए। स्कूलों का कायाकल्प प्राथमिकता बताते हुए एक सप्ताह में कार्ययोजना मांगी।

    • 02 Sep 2026 12:32 PM (IST)

      Maharajganj Action: ‘स्कूल नहीं तो वोट नहीं’ पर शिक्षक निलंबित

      महराजगंज के प्राथमिक विद्यालय कोदइला के सहायक अध्यापक हेसामुद्दीन को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। उन पर विद्यालय युग्मन के विरोध में बच्चों और ग्रामीणों को जुटाकर प्रदर्शन कराने तथा सोशल मीडिया पर खबर प्रसारित कराने में भूमिका निभाने का आरोप है। ‘स्कूल नहीं तो वोट नहीं’ के नारे वाला वीडियो सामने आने के बाद बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी सदर से जांच कराई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

    • 02 Sep 2026 12:31 PM (IST)

      Chandauli Rain: पांच मार्गों पर तेज बहाव से संकट

      चंदौली में लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर से जनजीवन प्रभावित है। नौगढ़ समेत जिले के पांच मार्गों पर तेज पानी बहने से आवागमन बाधित हो गया है। नौगढ़-मधुपुर सोनभद्र मार्ग के चोरमरवा पुल पर आवागमन ठप है। भसौड़ा-बरवाडीह मार्ग भी बंद है। बकुलघट्टा पर पानी आने से करीब आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों को लंबे वैकल्पिक रास्तों से जाना पड़ रहा है। प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की।

    • 02 Sep 2026 12:31 PM (IST)

      Gorakhpur Dead Body: गड्ढे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

      गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के मझौना गांव में पानी से भरे गड्ढे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है और जानवरों द्वारा नोचे जाने के कारण पहचान मुश्किल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। मामले में आवश्यक कार्रवाई जारी है।

    • 02 Sep 2026 12:30 PM (IST)

      Gorakhpur Teacher Award: नवीन त्रिपाठी को राज्य सम्मान

      गोरखपुर के खजनी क्षेत्र स्थित पीएम श्री स्कूल उनवल प्रथम के शिक्षक नवीन त्रिपाठी को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चुना गया है। प्रदेश के 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं में उनका नाम शामिल है। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। नवीन ने विद्यालय के शैक्षणिक विकास और विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए कई नए प्रयोग किए हैं।

    • 02 Sep 2026 12:05 PM (IST)

      Bareilly Encounter: छिनैती आरोपियों से मुठभेड़, एक घायल

      बरेली के मीरगंज में जनसेवा केंद्र संचालक से छिनैती के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। घेराबंदी के दौरान फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तमंचा-कारतूस, 9,500 रुपये, वारदात में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल बरामद किया।

    • 02 Sep 2026 12:04 PM (IST)

      Moradabad Bus Collision: ओवरटेक के दौरान भिड़ीं दो बसें

      मुरादाबाद में दो बसों की टक्कर में 35 यात्री घायल हो गए। हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। घायलों को तत्काल सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि बस में नेपाल के यात्री सवार थे।

    • 02 Sep 2026 12:01 PM (IST)

      Mainpuri Property Dispute: विधवा ने जेठ के बेटों पर लगाया आरोप

      मैनपुरी के करहल क्षेत्र के देवामऊ गांव में 70 वर्षीय विधवा शांति देवी ने जेठ के बेटों पर मकान पर जबरन कब्जा करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    • 02 Sep 2026 12:00 PM (IST)

      Mirzapur Rain: रेलवे अंडरपास बना तालाब, बस फंसी

      मिर्जापुर के विंध्याचल में पुराना वीआईपी रेलवे अंडरपास बारिश के पानी से तालाब में तब्दील हो गया। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से प्रयागराज से मिर्जापुर जा रही रोडवेज बस पानी में फंसकर तैरती नजर आई। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है, जबकि दोपहिया चालक जोखिम उठाकर गुजर रहे हैं।

Location :  Lucknow

Published :  2 September 2026, 9:26 AM IST