
यूपी की सभी खबरें पढ़ें एक खबर और क्लिक में (Img: Dynamite News)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
महराजगंज सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में श्यामदेउरवा, पनियरा, भिटौली, कोतवाली और घुघली थानों के थानेदारों की जगह दारोगाओं के पहुंचने पर SDM अवनीश कुमार त्रिपाठी नाराज हो गए। उन्होंने मौके पर पहुंचे दारोगाओं को वापस लौटने को कहा और संबंधित थाना प्रभारियों को चेतावनी दी कि अगली बार थानेदार खुद नहीं पहुंचे तो कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
बदायूं के उझानी में गंगाजल लेकर मंदिर जा रही 60 वर्षीय शिवभक्त सुकमा देवी की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बाइक सवारों ने टक्कर के बाद महिला से मारपीट की। पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगाया गया है।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सावन सोमवार के अवसर पर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ई-रिक्शा में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पताहपुर गांव के पास सोमवार के दिन सुबह 10 बजकर 20 मिनट के आस पास एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सोमवार को श्रद्धालु ई-रिक्शा में सवार होकर गंगा नदी में स्नान करने जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा पताहपुर गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही प्राइवेट बस ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार श्रद्धालु सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में गीता देवी, उनके बेटे केतन शर्मा (25), बहू शलोनी शर्मा (22), चार वर्षीय अर्शी और छह वर्षीय आराध्य समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीं दो वर्षीय अंशु और 27 वर्षीय लक्ष्मी को गंभीर चोटें आने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अहिरवा ग्राम पंचायत के गांव रामनगर निवासी आदित्य कुमार पुत्र श्रीराम ने अपनी चल-अचल संपत्ति सरकार के नाम करने की इच्छा जताते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। आदित्य का कहना है कि गांव में उसे और उसके परिवार को लगातार अपमान, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते वह बेहद परेशान है। पीड़ित आदित्य कुमार ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि उसे लगता है कि उसने गलत देश, गलत प्रदेश, गलत जनपद और गलत जाति में जन्म लिया है। उसका आरोप है कि गांव में उसे नरकीय जीवन जीने को मजबूर किया जा रहा है और प्रतिदिन हजारों गालियां तथा जान से मारने की धमकियां मिलती हैं। आदित्य का कहना है कि ऐसी जिंदगी जीने का आखिर क्या मतलब है। अपने जीवन से परेशान होकर उसने अपनी संपत्ति सरकार को सौंपने का निर्णय लिया है। इसी मांग को लेकर उसने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दे
बरेली। सीबीगंज क्षेत्र के लटूरी गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। यहां कुत्तों के झुंड ने छह साल की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह नोच डाला और करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए खेतों की ओर ले गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची को उनके चंगुल से मुक्त कराया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मासूम की हालत देखकर परिजनों की रूह कांप उठी। परिवार के मुताबिक बच्ची के शरीर पर कई गंभीर घाव थे। घटना ने इलाके में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुरादाबाद। सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान मुरादाबाद में एक ऐसा भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। सोनकपुर थाना क्षेत्र के मुड़िया जैन गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने बुजुर्ग माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर पवित्र कांवड़ यात्रा कराने का संकल्प लिया। बताया गया कि बेटे ने अपने वृद्ध माता-पिता को कांवड़ में बैठाया और उन्हें साथ लेकर पवित्र कांवड़ यात्रा पर निकल पड़ा। माता-पिता के प्रति बेटे का यह प्रेम और सम्मान देखकर कांवड़ मार्ग से गुजर रहे श्रद्धालु भी भावुक हो उठे। लोगों ने इस दृश्य की सराहना करते हुए कहा कि माता-पिता की सेवा और उनका सम्मान करना ही सबसे बड़ा धर्म है।
सीतापुर के किशोरी की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। यूपी में अपराध करेंगे तो कार्रवाई होगी और अपराधियों को बचाने की कोशिश हुई तो जिम्मेदार भी नहीं बचेंगे। कोतवाली देहात क्षेत्र में किशोरी का पेड़ पर लटका शव मिलने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस की लापरवाही पर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है और एसएचओ के खिलाफ जांच शुरू है।
गोरखपुर की महिला ने पति और ससुरालवालों पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक हनीमून के दौरान पीरियड आने पर पति ने गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। दिल्ली पहुंचने के बाद 45 दिन में ही उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैनपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के देवी रोड पर कांवड़ियों के दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे, लात-घूंसे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद से कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि उद्देतपुर निवासी कांवड़ियों ने परमकुटी निवासी कांवड़ियों के साथ मारपीट की। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
देवरिया के गौरीबाजार में दो कारों की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हैं। बैतालपुर में एक कार डिवाइडर पार कर सामने से आ रही कार से भिड़ गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चेन छिनैती करने वाले दो शातिर बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जबकि एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर
चेन स्नैचिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
गोरखपुर के सिकरीगंज में लड़की से फोन पर बातचीत के विवाद में तीन युवकों ने एक युवक पर लाठी, रॉड, चेन और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 1 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूरी खबर पढ़ें
आगरा के खंदारी में शिवभक्तों ने कांवड़ चढ़ाने की मांग को लेकर मार्ग जाम कर दिया। डाक कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त काफी देर तक चक्कर लगाते रहे। बाद में कांवड़िए दूसरे मंदिर की ओर रवाना हुए। पुलिस ने समझाकर व्यवस्था संभाली।
रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के दरियापुर में तेज रफ्तार कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में महिला डॉक्टर अश्मा और दो बच्चे हसन व आजमा गंभीर घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए एम्स रायबरेली में भर्ती कराया गया है।
फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बच्चे को स्कूल से लेने गए व्यक्ति से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोगों ने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से हमला किया। बचाव में पहुंचे उसके भाई को भी पीटा गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई मांगी।
सुलतानपुर के लम्भुआ में युवती की मौत के बाद पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की। पुलिस के अनुसार, नामजद आरोपी की 22 वर्षीय बेटी शिखा पांडे की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत हुई। पुलिस ने इसे पुरानी करंट मौत की घटना से जोड़कर अफवाह न फैलाने की अपील की।
Location : Lucknow
Published : 17 August 2026, 10:46 AM IST
Topics : Lucknow News UP Live Blog UP Breaking News UP News