Live Now

UP Assembly Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बीच आज आएगा यूपी का अनुपूरक बजट, सदन में गरमाएगा माहौल, पढ़ें पल-पल की अपडेट

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन। वहीं योगी सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। पहले दिन विपक्षी प्रदर्शन और विधायक आलमबदी के निधन पर शोक प्रस्ताव के बाद कार्यवाही स्थगित हुई थी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 4 August 2026 , 11:30 AM
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज योगी सरकार सदन में अनुपूरक बजट पेश करने जा रही है। सत्र के पहले दिन विपक्षी दल सपा और कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया था।

पहले दिन देश के सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पास किया गया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। आज बजट सत्र के दौरान सदन में हंगामे के आसार हैं। यहां पढ़ें यूपी मानसून सत्र से जुड़ी हर बड़ी अपडेट

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 04 Aug 2026 11:30 AM (IST)

      UP Assembly Monsoon Session LIVE: 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार: केशव मौर्य

      लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सुशासन और विकास को महसूस कर रही है, इसलिए भाजपा को सत्ता में बनाए रखना चाहती है।

    • 04 Aug 2026 11:26 AM (IST)

      UP Assembly Monsoon Session LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही 12:20 तक रुकी

      यूपी विधानसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच 12:20 बजे तक स्थगित कर दी गई। इसके बाद सदन निर्धारित समय पर दोबारा बैठेगा।

    • 04 Aug 2026 11:25 AM (IST)

      UP Assembly Monsoon Session LIVE: अनुपूरक बजट से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

      उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज योगी सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट विकास कार्यों को नई गति देगा और प्रदेश की प्राथमिक योजनाओं को मजबूत बनाएगा।

Location :  Lucknow

Published :  4 August 2026, 11:23 AM IST

Advertisement