9 दिन से लापता युवती… हॉस्पिटल संचालक और रिश्तेदार पर अपहरण का केस, जांच में बड़ा मोड़!

उन्नाव में युवती के यौनशोषण और अपहरण का मामला सामने आया है। 9 दिन बाद भी युवती का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने कानपुर में दूसरी FIR दर्ज कराई है, जिसमें दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 May 2026, 12:19 PM IST

Unnao : उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में युवती के यौनशोषण का मामला सामने आया है, जिसमें अब तक 9 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। युवती के लापता होने से मामला और गंभीर हो गया है।

हॉस्पिटल संचालक पर आरोप

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि इस मामले में हॉस्पिटल संचालक देवकांत पटेल और उसके रिश्तेदार विवेक पटेल शामिल हैं। दोनों पर युवती के अपहरण का आरोप लगाया गया है।

कानपुर में दर्ज कराई गई दूसरी FIR

परिजनों ने इस मामले में कानपुर के बर्रा थाने में भी दूसरी FIR दर्ज कराई है। मां ने पुलिस को दी शिकायत में दोनों आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

बिजली संकट या सियासी करंट? अखिलेश यादव के पोस्ट से यूपी की राजनीति में फिर मचा घमासान

9 दिन से लापता युवती

घटना को 9 दिन बीत चुके हैं, लेकिन युवती का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन लगातार उसकी तलाश में परेशान हैं और पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगा रहे हैं।

Cockroach Janata Party: नोएडा में करवाना चाह रही दंगा, पाकिस्तान से जुड़ा लिंक! पुलिस जांच में हुए बड़े खुलासे

पुलिस जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Location :  Unnao

Published :  27 May 2026, 12:19 PM IST