Unnao: अखिलेश यादव ने बीजेपी को चौतरफा घेरा, सीएम योगी पर ली ये चुटकी

अखिलेश यादव ने बुधवार को उन्नाव और कानपुर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने खिलाफ बोलने वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराती है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 February 2026, 6:17 PM IST

Unnao: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव बुधवार को गंगासागर यादव को श्रद्धांजलि देने उन्नाव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को चौतरफा घेरा। अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज मुकदमे को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि जो भी भाजपा के खिलाफ बोलेगा,  बीजेपी सरकार अधिकारियों के माध्यम से उसके खिलाफ कार्रवाई कराने में देर नहीं करती।

सीएम योगी पर ली ये चुटकी

उन्होंने सीएम योगी पर चुटकी लेते हुए कहा कि उमा शंकर जी के यहां छापा इसलिए पड़ा क्योंकि कुछ लोग जापान गए हैं अगर जापान ना जाते तो छापा ना पड़ता। सीएम योगी विदेश के खिलाफ थे विदेश कैसे चले गए।

मनोज तिवारी को लेकर कही ये बात

पूर्व मुख्यमंत्री ने मनोज तिवारी के गाने बबुआ गर्दा उड़ावे बा पर कहा कि वह पुराने समाजवादी पार्टी के सदस्य हैं। होली के मौके पर उन्होंने मुझे याद किया लेकिन अगर हम भी कोई गाना बना दें या फिर होरिया जाएं तो बुरा न माने होली है।

उन्होंने कहा कि भाजपाई वह कसाई बन गए हैं कि इन्होंने हरियाणा में सबसे ज्यादा स्लॉटर हाउस दिए हैं। यह लोग उत्तर प्रदेश के उद्योग और कारोबार से चिढ़े हुए हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि अगर OBC, SC, ST, PDA के मंत्रियों को लग रहा है कि इनके साथ भेदभाव हो रहा है तो सरकार छोड़ें और उनका सपा में स्वागत है।

कानपुर में मीडिया में बातचीत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- इस सरकार ने फौज के लोगों को अपमानित किया, शंकराचार्य को अपमानित किया, किसानों को अपमानित किया, देखिये और क्या-क्या बोले पूर्व सीएम#KanpurNews #UttarPradesh @samajwadiparty @mediacellsppic.twitter.com/BU4y0a3atc

— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 25, 2026

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर अब आशुतोष ब्रह्मचारी ने किया बड़ा दावा, जानिए ये नया खुलासा …

उन्नाव की जनता को दिया ये भरोसा

उद्यम बढ़ाने के सरकारी दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्नाव की लेदर इंडस्ट्री वालों को क्या सहयोग दिया। अगर मैं सरकार में आया तो कृषि सेक्टर और किसानों को आगे बढ़ाने का काम करूंगा।

Location : 
  • Unnao

Published : 
  • 25 February 2026, 6:17 PM IST