फतेहपुर जिले के खागा में एक अनोखी लेकिन गंभीर घटना सामने आई, जहाँ शादी के मौके पर एक पालतू कुत्ते के कारण बारात हंगामे में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिलाएं और पुरुष शामिल रहे, और कुल 8 लोग घायल हो गए।

लोगों में हड़कंप
Fatehpur: फतेहपुर जिले के खागा में एक अनोखी, लेकिन गंभीर घटना सामने आई। यहाँ शादी के मौके पर एक पालतू कुत्ते के कारण झगड़ा हो गया। वर-वधू दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिलाएं और पुरुष शामिल रहे और कुल 8 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार लड़की पक्ष प्रयागराज का है और 19 फरवरी को लड़की को लेकर खागा में शादी की रस्में पूरी होनी थी। शादी के दौरान लड़की पक्ष अपनी बारात में एक पालतू कुत्ता लाया और खुले में छोड़ दिया। कुत्ते के बारातियों पर भौंकने और काटने की कोशिश करने पर लड़के पक्ष के लोगों ने विरोध जताया और कुत्ते को डंडे से बाहर भगा दिया।
कुत्ते को लेकर हुई बहस जल्दी ही हाथापाई में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने कुर्सियों से एक-दूसरे पर वार करना शुरू कर दिया। इस मारपीट में 8 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
खेसारी लाल यादव ने राजनीति को कहा अलविदा, बताई ये वजह
हंगामे के बाद दोनों पक्ष खागा कोतवाली पहुंचे। दोनों ने अपनी-अपनी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लड़के पक्ष का कहना है कि बेटे और लड़की के बीच कई वर्षों का प्रेम प्रसंग था और दोनों ने मंदिर में कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद दोनों परिवार शादी के लिए राज़ हुए थे।
बारात में कुत्ते के पहुंचने से टूटी शादी, थाने में हुआ जमकर हंगामा
#BreakingNews #FatehpurNews #CrimeNews pic.twitter.com/2Ly9Iucokf
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 20, 2026
लड़की पक्ष के लोगों ने बारात में कुत्ते को लाने की पुष्टि की, लेकिन कैमरे के सामने कुछ भी बयान देने से इंकार कर दिया। खागा कोतवाल ने कहा कि मामले की पूरी जांच पड़ताल की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
यूपी में बदला मौसम का मिजाज: बारिश और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का उद्देश्य है कि हंगामे की सटीक वजह पता चले और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय लोग इस घटना से हैरान हैं और इसे शादी में अनुशासनहीनता और सावधानी की कमी के रूप में देख रहे हैं।