उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड: मंजीत चौहान उर्फ़ माफिया के भाई का वीडियो वायरल, सच्चाई जानने के लिए पुलिस परेशान

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में छात्र की हत्या के बाद मामला नया मोड़ लेता दिख रहा है। आरोपी के भाई ने रैगिंग और जातिगत प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 23 March 2026, 2:12 PM IST

Varanasi News: वाराणसी में स्थित Uday Pratap College एक हफ्ते पहले हुए सनसनीखेज मर्डर केस को लेकर फिर से सुर्खियों में है। बीए सेकंड ईयर के छात्र मंजीत चौहान द्वारा बीएससी सेकंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की कॉलेज परिसर में हत्या कर दिए जाने की घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया था। अब इस मामले में सोशल मीडिया पर सामने आए एक नए वीडियो ने विवाद और भी गहरा कर दिया है, जिसमें आरोपी के परिवार ने रैगिंग और जातिगत प्रताड़ना को घटना की वजह बताया है।

कैसे हुआ था पूरा मामला

घटना पिछले सप्ताह की है जब कॉलेज परिसर के भीतर ही Manjeet Chauhan और Surya Pratap Singh के बीच कहासुनी हुई और मामला इतना बढ़ गया कि मंजीत ने सूर्य प्रताप पर हमला कर दिया। इस हमले में सूर्य प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया।

Railway Job scam: जॉब दिलाने का झांसा, लाखों की ठगी; गोरखपुर में इनामी जालसाज गिरफ्तार

जेल में है आरोपी, 14 दिन की रिमांड

घटना के बाद पुलिस ने मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है और कॉलेज परिसर में हुई सुरक्षा चूक पर भी सवाल उठ रहे हैं।

भाई का वीडियो

इसी बीच इंस्टाग्राम अकाउंट ‘wealsoneedjustice’ से मंजीत के छोटे भाई ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उसने दावा किया है कि उसके भाई को पिछले दो साल से लगातार रैगिंग का सामना करना पड़ रहा था। उसका कहना है कि हॉस्टल में कुछ छात्र उसे जाति के आधार पर ‘राजपूत नोनिया’ कहकर चिढ़ाते और मानसिक रूप से परेशान करते थे। भाई के अनुसार मंजीत ने कई बार स्थिति को नजरअंदाज किया, लेकिन लगातार उत्पीड़न के चलते वह मानसिक दबाव में आ गया।

मथुरा बवाल: गोली, पत्थर और… आखिर कैसे भड़की इतनी बड़ी हिंसा; हाईवे से मिले अहम सबूत

सरेंडर और सोशल मीडिया विवाद

भाई ने यह भी स्पष्ट किया कि मंजीत घटना के बाद भागा नहीं था, बल्कि उसने वकीलों के जरिए कोर्ट में सरेंडर किया था। साथ ही सोशल मीडिया पर उसके नाम के साथ ‘माफिया’ जोड़ने पर भी सफाई दी गई। बताया गया कि मंजीत पहले एक वेब सीरीज में स्पॉट बॉय का काम करता था और वहां नकली हथियार के साथ फोटो वायरल होने के बाद उसे गलत तरीके से ‘माफिया’ कहा जाने लगा था।

पुलिस जांच जारी

पुलिस अब पूरे मामले में रैगिंग और जातिगत एंगल की भी जांच कर रही है। कॉलेज प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है और हॉस्टल के छात्रों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच की जाएगी।

Location : 
  • Varanasi

Published : 
  • 23 March 2026, 2:12 PM IST