गोरखपुर में शादी से पहले उठी दूल्हे की अर्थी, जानें ऐसा क्या हुआ

सलेमपुर के लार थाना क्षेत्र में शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे दो युवकों की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई और

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 5 April 2026, 3:31 AM IST

Gorakhpur: लार थाना क्षेत्र के सकरापार गांव में शनिवार को सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे राहुल कुमार यादव (28) और सचिन कुमार यादव (23) को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों युवकों की अस्पताल में हुई मौत

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सलेमपुर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने सचिन कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल कुमार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना ने दोनों परिवारों में कोहराम मचा दिया।

मेरठ में स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय कर्मचारी की मौत, उसके बाद जो हुआ, उससे अफसरों की उड़ी नींद, बीवी ने…

हादसे का मंजर

बताया जा रहा है कि दोनों युवक लार से खामपार के रास्ते सलेमपुर की ओर जा रहे थे। जिरासो बंधा के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक से गिरकर काफी दूर तक घसीटते चले गए। यह हादसा इतनी जबरदस्त था कि राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाई, लेकिन दोनों की जान बच नहीं सकी।

शादी की खुशियां मातम में बदल गईं

राहुल कुमार की शादी इसी माह 20 अप्रैल को तय थी। वह शादी के निमंत्रण पत्र बांटने निकले थे। हादसे की खबर से पूरे गांव और दोनों परिवारों में मातम छा गया। हृदयविदारक बात यह है कि दोनों युवक अपने-अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।

पाकिस्तान के मंत्रियों को 6 महीनों तक नहीं मिलेगी सैलरी, डीजल के रेट सुनकर हैरान हो जाओगे

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया। पुलिस अब हादसे की जांच में जुटी है और स्कॉर्पियो चालक की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 5 April 2026, 3:31 AM IST