
एसएसपी अंकिता शर्मा ने दमकल गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना
Budaun: गर्मी का मौसम शुरू होते ही आगजनी की घटनाएं अक्सर भयावह रूप ले लेती हैं। खेतों में लगी छोटी चिंगारी देखते ही देखते बड़ी तबाही में बदल जाती है, तो बाजारों और रिहायशी इलाकों में आग लगने की घटनाएं लोगों की जान और संपत्ति दोनों के लिए खतरा बन जाती हैं। ऐसे ही बढ़ते जोखिम को देखते हुए बदायूं प्रशासन ने अग्निशमन व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
बदायूं में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया। एसएसपी अंकिता शर्मा ने दो अत्याधुनिक दमकल गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। @budaunpolice #budaun#Badaun #AnkitaSharma #FireBrigade #UPPolice #FireSafety #BreakingNews #EmergencyServices pic.twitter.com/ngPGOAPaif
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 22, 2026
मंगलवार को बदायूं पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने अग्निशमन विभाग की दो नई अत्याधुनिक दमकल गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में इन वाहनों को जिले की सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ा गया।
बदायूं में बाइक सवार ने युवक को कुचला, बाराबंकी में सड़क पर गिरे लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि बदलते समय के साथ आगजनी की घटनाओं का स्वरूप भी बदल रहा है। बढ़ती आबादी, शहरीकरण और घनी बस्तियों के कारण आग लगने की घटनाओं में तेजी आई है। ऐसे में अग्निशमन विभाग की भूमिका बेहद अहम हो जाती है।
नई दमकल गाड़ियों को आधुनिक उपकरणों से तैयार किया गया है। ये वाहन संकरी गलियों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों तक आसानी से पहुंच सकती हैं। इससे आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके तक पहुंचने का समय कम होगा और शुरुआती स्तर पर ही आग को नियंत्रित किया जा सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी आपातकालीन कॉल पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया देना जरूरी है ताकि जनहानि और आर्थिक नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग को नियमित मॉक ड्रिल करनी चाहिए। जिससे कर्मचारियों की तैयारी मजबूत बनी रहे।
Location : Budaun
Published : 22 April 2026, 1:43 PM IST