हिंदी
औरैया में जनेश्वर मिश्र जयंती समारोह (IMG: Dynamite News)
Auraiya: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती बुधवार को औरैया के ककोर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सभी ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए समाजवादी सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद यादव 'कक्का' ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि आज भी उनके विचार उतने ही प्रासंगिक हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
क्या आपकी थाली में भी है मिलावटी आटा…. औरैया में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामबाबू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जनेश्वर मिश्र सादगी, ईमानदारी और संघर्ष की मिसाल थे। उन्होंने हमेशा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। ऐसे नेताओं का जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में मौजूद अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आम जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
औरैया में एआरटीओ का बड़ा एक्शन, बिना टैक्स और फिटनेस दौड़ रही बसें व लोडर सीज
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, दिबियापुर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र राजपूत, औरैया विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रचना सिंह, रश्मि यादव, पल्लवी पाल, ध्यान सिंह यादव, नरेंद्र पाल, तेहराज सिंह, सुभाष कठेरिया, ध्रुव यादव, अरविंद कुमार सविता, राकेश यादव, प्रमोद कुमार यादव, बैकुंठ यादव, डॉ. विशंभर नाथ, अनिल तिवारी, अजय यादव, सनी यादव, उपेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Location : Auraiya
Published : 5 August 2026, 3:24 PM IST