गोरखपुर में ट्रेनें होंगी कैंसिल और डायवर्ट : लखनऊ-वाराणसी रूट पर भी असर, चेक करें स्टेटस

गोरखपुर जंक्शन पर बनने वाले नए फुट ओवरब्रिज के चलते रेलवे जल्द बड़ा मेगा ब्लॉक लगाने जा रहा है। इस दौरान लखनऊ और वाराणसी रूट की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों का रूट बदला जाएगा। अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 14 May 2026, 3:19 PM IST
google-preferred

Gorakhpur : गोरखपुर में अगर आप लोग रोज ट्रेन से सफर करते हैं या फिर लखनऊ, वाराणसी और दूसरे शहरों के लिए आने-जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आने वाले दिनों में गोरखपुर जंक्शन पर फिर से बड़ा मेगा ब्लॉक लगने वाला है। इसकी वजह से कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। कई ट्रेनों का रूट भी बदल दिया जाएगा। ऐसे में यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, नहीं तो परेशानी हो सकती है।

क्यों लगाया जा रहा है मेगा ब्लॉक

दरअसल, गोरखपुर जंक्शन पर नए फुट ओवरब्रिज यानी एफओबी का निर्माण तेजी से चल रहा है। पहले प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 पर काम हुआ था। अब रेलवे प्लेटफॉर्म 7 और 8 पर निर्माण कार्य शुरू करने जा रहा है। इसी काम के चलते 29 मई से जून के पहले सप्ताह तक लगभग 10 दिनों का मेगा ब्लॉक लेने की तैयारी है। रेलवे से अंतिम मंजूरी मिलते ही यह ब्लॉक लागू हो जाएगा।

गोरखपुर BRD मेडिकल कॉलेज में हंगामा, जूनियर डॉक्टरों पर तीमारदारों से मारपीट का आरोप

इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

इस दौरान गोरखपुर से लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलने वाली इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों पर असर पड़ेगा। कुछ ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी। कई ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से जानकारी दी जा रही है। जिससे लोग समय रहते अपनी यात्रा की योजना बदल सकें।

रेलवे ने क्या कहा

रेलवे अफसर ने बताया कि दीपावली तक नए फुट ओवरब्रिज का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी वजह से निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण के कारण भी कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।

इन ट्रेनों का बदलेगा रूट

  • 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस : मुजफ्फरपुर से 17, 24, 31 मई और 07, 14, 21 जून को चलेगी।
  • 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस : सूरत से 15, 22, 29 मई और 05, 12, 19 जून को चलेगी।
  • 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस : गुवाहाटी से 18, 25 मई और 01, 08, 15, 22 जून को चलेगी।
  • 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस : ओखा से 15, 22, 29 मई और 05, 12, 19 जून को चलेगी।
  • 15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस : कामाख्या से 20, 27 मई और 03, 06, 10, 17 जून को चलेगी।
  • 15667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस : गांधीधाम से 16, 23, 30 मई और 06, 13, 20 जून को चलेगी।
  • 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस : लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14, 21, 28 मई और 04, 11, 18 जून को चलेगी।
  • 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस : गोरखपुर से 16, 23, 30 मई और 06, 13, 20 जून को चलेगी।
  • 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस : पनवेल से 15, 16, 18, 19, 20, 22, 23, 25, 26, 27, 29, 30 मई तथा 01, 02, 03, 05, 06, 08, 09, 10, 12, 13, 15, 16, 17, 19, 20, 22 जून को चलेगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  14 May 2026, 3:19 PM IST

Advertisement