
प्रतीकात्मक छवि
Shahjahanpur: लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर से हुआ, जिससे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निगोही निवासी अरुण कुमार अपनी पत्नी सीमा और दो बच्चों—चार वर्षीय बेटे नैतिक और छह वर्षीय बेटी दीक्षा—के साथ बाइक से खुटार में रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जैसे ही वे पुवायां क्षेत्र में पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
UP Transfer Policy 2026: तबादला निति का मसौदा तैयार, इस तिथि तक होंगे तबादले
टक्कर इतनी भीषण थी कि अरुण, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस हादसे ने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा दुख और आक्रोश है।
प्रभारी निरीक्षक आर.के. रावत ने बताया कि बोलेरो चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया है।
Location : Shahjahanpur
Published : 30 April 2026, 3:51 PM IST