हिंदी
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां खीरों थाना क्षेत्र के उन्नाव से लालगंज मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को शिवम् भट्टा के सामने एक ई रिक्शा ने रोडवेज बस में पीछे से मार दी। टक्कर ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।रिक्शा चालक सहित तीन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई।घायलों को निजी साधन से सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक लालगंज थाना क्षेत्र के सुहाई बाग मजरे आलमपुर निवासी जगदीश पुत्र रामनाथ ई रिक्शा चलते है शुक्रवार को वह लालगंज से सवारी लेकर सेमरी चौराहा जा रहे थे तभी उन्नाव से लालगंज मुख्य मार्ग पर शिवम् भट्टा के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे चली आ रही रोडवेज ने आगे निकल कर अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे ई रिक्शा चालक को कुछ समझ नहीं पाया।और पीछे से रोडवेज बस में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।टक्कर से आस पास के ग्रामीण पहुंचे तब तक रोडवेज चालक बस लेकर चला गया। ई रिक्शा चालक जगदीश, ई रिक्शा में बैठी सवारियां केसौली गांव की रन्नो,उनकी तीन वर्ष की बेटी और एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल सभी लोगों को निजी वाहन से लालगंज सीएचसी पहुंचाया।जहां सभी का इलाज हो रहा है।
कुचरिया गांव में एक सड़क हादसा...
मिली जानकारी के मुताबिक, भदोखर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुचरिया गांव में एक सड़क हादसा हुआ। सीमेंट ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार धीरज साहू और उनके पिता राजेश साहू घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी।
तेज गति और लापरवाही से चलाया...
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर तेज गति और लापरवाही से चलाया जा रहा था। थाना भदोखर प्रभारी के अनुसार, ट्रैक्टर और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। ट्रैक्टर चालक की पहचान जगतपुर निवासी रामदास के रूप में हुई है। वह रामकिसुन का पुत्र है।
Location : Raebareli
Published : 22 August 2025, 6:57 PM IST
Topics : Latest News Raebareli Road Accident UP News