Maharajganj Breaking: नेपाल के पिउठान में दर्दनाक हादसा: 21 घायल, महिला व मासूम की मौत

नेपाल के पिउठान जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चालक समेत कुल 21 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में एक महिला और एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है।घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया।

Updated : 23 April 2026, 9:58 PM IST

Maharajganj  News: नेपाल के पिउठान जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चालक समेत कुल 21 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में एक महिला और एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी ने तत्काल रूपनदेही के मुख्य जिला अधिकारी से संपर्क कर सभी घायलों को लुंबिनी सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने के लिए एसडीएम नौतनवा को मौके पर रवाना किया गया, जबकि एडीएम (एफ/आर) सोनौली में कैंप कर नेपाली प्रशासन के साथ समन्वय बनाए हुए हैं।

घायलों की स्थिति को देखते हुए मौके पर चार एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सहित कुल दस एंबुलेंस भेजी गई हैं। वहीं, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की मेडिकल टीम को हाई अलर्ट पर रखते हुए घायलों के इलाज के लिए बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।

दोनों देशों के अधिकारियों के बीच लगातार संवाद

नेपाल प्रशासन भी पूरी तरह सहयोग में जुटा है और दोनों देशों के अधिकारियों के बीच लगातार संवाद जारी है। घायलों और मृतकों के परिजनों को नेपाल ले जाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।जिलाधिकारी ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Location :  Maharajganj

Published :  23 April 2026, 9:58 PM IST