Site icon Hindi Dynamite News

Raebareli News: ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अखिल विश्वकर्मा उर्फ लकी लोहार ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पढिये पूरी रिपोर्ट
Published:
Raebareli News: ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

रायबरेली:  आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अखिल विश्वकर्मा उर्फ लकी लोहार ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस तिरंगा रैली में युवा,सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारी संख्या लोग शामिल हुए। जिन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों से गालियां सड़के, भारत माता के जय कारो गुंजयमान हो गईं। यह तिरंगा यात्रा कोरिहर से शुरू होकर ढकिया चौराहा, मलिकमऊ, पोरई, चंदई रघुनाथपुर, अटौराबुजुर्ग, सुल्तानपुर खेड़ा, हाजीपुर, मोती का पुरवा होते हुए गौरा पार्वती मंदिर सतांव में समाप्त हुई।

देशभक्ति और गर्व का अभूतपूर्व माहौल…

जानकारी के मुताबिक,  रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल बरसाकर और तिरंगे लहराकर रैली का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अखिल विश्वकर्मा लकी लोहार ने कहा कि यह यात्रा लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने और हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। मौके पर मौजूद युवाओं ने संकल्प लिया कि वे इस अभियान को पूरी जिम्मेदारी से सफल बनाएंगे और स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा शान से लहराएंगे। रैली ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और गर्व का अभूतपूर्व माहौल बना दिया।

कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया…

रायबरेली जिले के डीह ब्लॉक मुख्यालय से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विवेक सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने किया। यात्रा डीह ब्लॉक मुख्यालय से प्रारंभ हुई। कस्बा डीह स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीह थाना पुलिस तैनात रही। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान रंजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी और राजेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

औरैया: बाढ़ प्रभावित ग्राम मई में आकांक्षी शिविर, पात्रों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश

जय हिंद’ के नारे लगाए और तिरंगा लहराया…

डलमऊ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी अशोक सचान और ब्लॉक प्रमुख शिवराम रावत के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई। रैली में ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारी और ग्राम प्रधान शामिल हुए। यात्रा डलमऊ ब्लॉक से शुरू होकर मुराई बाग तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने ‘हर घर तिरंगा’ और ’15 अगस्त अमर रहे’ के नारे लगाए। कस्बे के लोगों ने रैली का भरपूर समर्थन किया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनता और बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करना था। कार्यक्रम के दौरान सभी ने ‘जय हिंद’ के नारे लगाए और तिरंगा लहराया।

घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक…

महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के बलीपुर कुसमहुरा प्राथमिक विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। इस यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक शामिल हुए। प्रधानाध्यापक अमरपाल ने बताया कि विद्यालय में प्रतिवर्ष झांकियां बनाई जाती हैं। सरकार के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों में तिरंगा लगाएं और 15 अगस्त के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की प्रेरणा…

जगतपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे झम सिंह में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बुधवार को विद्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव की गलियों में यात्रा निकाली। उन्होंने राष्ट्रभक्ति के गीत गाए। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मंजू लता सिंह ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। इस मौके पर अध्यापिका छाया पांडे, प्रीति तिवारी, बहार फातमा, कंचन मिश्रा, गायत्री पांडे और शिक्षक आनन्द कुमार त्रिवेदी उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में देशप्रेम, त्याग और बलिदान की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। साथ ही देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की प्रेरणा दी।

 

 

Exit mobile version