शहीद सैनिक की जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा, विरोध पर जान से मारने की धमकी

जनपद मैनपुरी में शहीद सैनिक की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देकर दबंगों पर जमीन कब्जाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 May 2026, 5:54 PM IST

Mainpuri:  जनपद मैनपुरी में शहीद सैनिक की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। जब शहीद सैनिक के परिजन विरोध कर रहे हैं तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शहीद के पोते ने डीएम को शिकायती पत्र देकर दबंगों से जमीन मुक्त कराने की गुहार लगाई है।

क्या है पूरी खबर?

कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी खुशीराम पुत्र अतर सिंह ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके बाबा स्वर्गीय रघुवीर सिंह वर्ष 1962 के युद्ध में शहीद हुए थे। शहीद होने के बाद सरकार ने परिवार को लगभग 12 बीघा जमीन पट्टे के रूप में दी थी। पीड़ित का कहना है करीब 40 वर्षों से हमारा परिवार जमीन पर खेती कर रहा है तो वहीं जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बने शहीद स्मारक पर भूतपूर्व सैनिक रघुवीर सिंह का नाम अंकित है।

जान से मारने की धमकी

पीड़ित ने आरोप लगाया कि गांव के ही दूबीन सिंह, संजय कुमार, सुधीर कुमार, राहुल नागेश और सत्यवीर ने 5 मई 2026 होकर मेरा रास्ता रोक लिया और जान से करने की धमकी दी।

Video: प्रतिमा के अपमान पर सपा कार्यकर्ता गुस्से में, बोले दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

पीड़ित खुशीराम ने बताया कि उसने पहले भी थाना और तहसील स्तर पर शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने जिलाधिकारी मैनपुरी से न्याय दिलाने और जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।

चंडीगढ़ में बम धमकी का मास्टरमाइंड कौन? गुजरात से युवक हिरासत में, पुलिस को मिली बड़ी लीड

जिलाधिकारी मैनपुरी इंद्रमणि त्रिपाठी के चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रम मिशन समाधान में मामले को लगवा कर पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिया है और कहां है कि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

Location :  Mainpuri

Published :  8 May 2026, 5:54 PM IST