हिंदी
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी हर्षिता माथुर बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अहर्ता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की घोषित तिथियां को एक सप्ताह बढ़ाते हुए संशोधित तिथियां जारी कर दी गई है।
रायबरेली में बढ़ाई SIR की अवधि
Raebareli: रायबरेली में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी हर्षिता माथुर बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अहर्ता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की घोषित तिथियां को एक सप्ताह बढ़ाते हुए संशोधित तिथियां जारी कर दी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संशोधन तिथियां के अनुसार 11 दिसम्बर 2025 तक गणना अवधि निर्धारित की गई है। मतदेय स्थलों का संभाजन भी 11 दिसम्बर, 2025 तक किया जाएगा। 12 दिसंबर से 15 दिसंबर, 2025 तक कंट्रोल टेबल का अद्यतनीकरण एवं आलेख्य नामावली की तैयारी की जाएगी।
Raebareli: ट्रकों से अवैध वसूली पर पीटीओ और चालक पर गिरी गाज, परिवहन विभाग में मचा हड़कंप
उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर 2025 को निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन होगा। 16 दिसम्बर, 2025 से 15 जनवरी, 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 16 दिसंबर 2025 से 07 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे और आपत्तियों का निस्तारण ईआरओ द्वारा किया जाएगा। 10 फरवरी, 2026 को आयोग से अंतिम प्रकाशन की अनुमति प्राप्त करना है। प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूचियों) का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी, 2026 को किया जाएगा।
Raebareli DM ने SIR कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 बीएलओ को किया सम्मानित
चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ा दी है। आयोग ने रविवार को कहा कि अब अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी। मतदाता जोड़ने-हटाने का एन्यूमरेशन पीरियड यानी वोटर वेरिफिकेशन अब 11 दिसंबर तक चलेगा, जो पहले 4 दिसंबर तक तय था। वहीं, पहले ड्राफ्ट लिस्ट 9 दिसंबर को जारी होनी थी, लेकिन अब इसे 16 दिसंबर को जारी किया जाएगा।दरअसल बिहार के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR 28 अक्टूबर से शुरू हुआ है। इस प्रोसेस में वोटर लिस्ट का अपडेशन होगा। नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे और वोटर लिस्ट में सामने आने वाली गलतियों को सुधारा जाएगा।