Site icon Hindi Dynamite News

रायबरेली व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने की पहली बैठक, बनाई ये योजना

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने आज संगठन की पहली बैठक करके विस्तार करने की योजना बनाई। जिला संरक्षक संदीप जैन ने कहा कि विगत दोनों नए घोषित अध्यक्ष का नगर भ्रमण के दौरान व्यापारियों द्वारा जो अभूतपूर्व स्वागत किया गया, उसे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
Post Published By: Rohit Goyal
Published:
रायबरेली व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने की पहली बैठक, बनाई ये योजना

Raebareli: रायबरेली अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता की अध्यक्षता में पहली बैठक स्थानीय गणेश होटल में गुरुवार देर शाम आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता रहे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बैठक को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक संदीप जैन ने कहा कि विगत दोनों नए घोषित अध्यक्ष का नगर भ्रमण के दौरान व्यापारियों द्वारा जो अभूतपूर्व स्वागत किया गया, उसे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता ने कहा कि सप्ताह में एक दिन जिले के सभी कस्बों का दौरा करके वहां के व्यापारियों को मंडल से जोड़ा जाएगा।

मुख्य अतिथि अतुल गुप्ता ने विगत 40 वर्षों के अपने व्यापारिक अनुभव को साझा करते हुए बताया कि शासन प्रशासन के साथ व्यापारियों की सभी समस्याओं को किस प्रकार से हल किया जाना है। उन्होंने कहा कि हमारा मंडल बिना किसी भेदभाव के सभी व्यापारियों का साथ देता है। बैठक का संचालन करते हुए नगर अध्यक्ष के के गुप्ता ने नगर के सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए नगर टीम को शीघ्र ही विस्तार करने को कहा।

इस अवसर पर मंडल में आस्था व्यक्त करते हुए नगर के व्यापारी रामखेलावन बारी डलमऊ के व्यापारी, राजवीर यादव, मोहम्मद जुबेर ने व्यापार मंडल की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। बैठक को जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, नगर महामंत्री अब्दुल वाहिद, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति, जिला युवा महिला अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन, मोहम्मद शकील, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजकुमारी सिंह का सदस्यता अभियान में विशेष सहयोग रहा।

Exit mobile version