Barabanki News: गैस एजेंसी लूटकांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल, घटना के बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

बाराबंकी जनपद में गैस एजेंसी लूट का बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है और अब पुलिस के हिरासत में हैं। पूरा मामला जानने के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 April 2025, 5:30 AM IST

बाराबंकीः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने चारों और अफरा-तफरी का माहौल बना दिया है। बता दें कि बाराबंकी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश घायल हो गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, बारबंकी पुलिस ने देर रात गैस एजेंसी लूट के बदमाश को मुठभेड़ में घायल करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को देख गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई पर गोली बदमाश के पैर में लग गई।

पुलिस को बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, बाइक व लूट की घटना से संबंधित 6500 रुपए बरामद हुए। बदमाश की पहचान रोहित कुमार उर्फ रोहित जाट पुत्र स्व. मानसिंह के रूप में हुई है, जो बुलंदशहर जनपद के छत्तारी थाना क्षेत्र के पंडरावल शिकारपुर का निवासी है।

बाराबंकी पुलिस ने घायल को बदमाश को गिरफ्तार करके उपचार हेतु अस्पताल भेजा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ कई जनपदों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, यह मामला बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के लहड़रा मोड़ का हैं।

घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी बताते हैं कि रोहित अपने साथियों के साथ 27 मार्च को रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल गांव की गैस एजेंसी में लूट की थी, जिसमें कई दिनों तक बदमाशों की तलाशी चल रही थी।

पुलिस की यह तलाशी जनपद लखनऊ, बाराबंकी और अंबेडकर नगर में हो रही थी। फिलहाल अभी पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है और जो तथ्य पुलिस को मिलेंगे उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गैस एजेंसी में लूट के दौरान आरोपियों ने तमंचे के बल पर जान से मारने की धमकी देकर रुपये लूट थे, जिसके बाद मामले की एफआईआर रामनगर थाने में दर्ज हुई थी। हालांकि अभी तक केवल एक बदमाश गिरफ्तार हुआ है बाकियों की तलाश में पुलिस अभी भी जुटी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस बाकि बदमाशों की भी गिरफ्तार कर लेगी। फिलहाल अभी तक बाकि बदमाश को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

Location : 
  • Barabanki, UP

Published : 
  • 20 April 2025, 5:30 AM IST