M.M.M.U.T में तनाव! छात्राओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, प्रशासन घिरा

गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मामला महिला छात्रावास से शुरू हुआ और देखते ही देखते सैकड़ों छात्र-छात्राएं धरने पर बैठ गए। कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 15 April 2026, 9:19 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार दोपहर उस समय माहौल अचानक विस्फोटक हो गया, जब छात्राओं के गंभीर आरोपों के बाद पूरा कैंपस विरोध की आग में सुलग उठा। महिला छात्रावास से उठी चिंगारी कुछ ही देर में पूरे विश्वविद्यालय में फैल गई और सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतरकर धरने पर बैठ गए। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि प्रशासन को भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा।

महिला छात्रावास से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला महिला छात्रावास से शुरू हुआ। छात्राओं ने आरोप लगाया कि वार्डन और एक प्रोफेसर ने उन्हें जबरन एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दबाव बनाया। छात्राओं का कहना है कि मना करने के बावजूद उनके कमरों के दरवाजे बार-बार खटखटाए गए, जिससे वे असहज और परेशान हो गईं।

100 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ी युवती… “शादी कराओ वरना कूद जाऊंगी” गोरखपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा!

“बिना अनुमति कमरे में घुसे प्रोफेसर”

कुछ छात्राओं ने और भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि एक प्रोफेसर बिना अनुमति उनके कमरे में घुस गए, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया। इस घटना के बाद छात्राओं में डर और गुस्सा दोनों देखने को मिला और उन्होंने खुलकर विरोध करने का फैसला किया।

देखते ही देखते बढ़ा विरोध

घटना से नाराज छात्राएं हॉस्टल से निकलकर मुख्य गेट तक पहुंचीं और नारेबाजी शुरू कर दी। धीरे-धीरे अन्य छात्र भी उनके समर्थन में उतर आए और देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने बड़ा रूप ले लिया। शाम तक कैंपस में सैकड़ों छात्र-छात्राएं धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

Gorakpur: ईंट खरीदने के बहाने ड्राइवर को ठगा और ले उड़े ट्राली, जानें गोरखपुर पुलिस ने कैसे दबोचा

भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। मौके पर एडीएम सिटी, एसपी सिटी और सीओ कैंट समेत कई अधिकारी पहुंच गए। कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है ताकि किसी तरह की अनहोनी को रोका जा सके।

Location :  Gorakhpur

Published :  15 April 2026, 9:19 PM IST