मुजफ्फरनगर: हनुमान मंदिर से चोरी, श्रद्धालु आहत

यूपी के मुजफ्फरनगर में शनिवार को एक मंदिर से चोरी की एक खबर सामने आयी है। एक अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर परिसर में रखी पूजा की थालियों से पैसे चोरी कर लिए। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और श्रद्धालुओं में रोष देखा जा रहा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 April 2026, 8:24 PM IST

मुजफ़्फ़रनगर:  शहर के हृदय स्थल शिव चौक के पास स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिससे आहत हैं। अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर परिसर में रखी पूजा की थालियों से पैसे चोरी कर लिए।

 

 

हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने पहले भगवान के सामने हाथ जोड़े, जैसे वह पूजा-अर्चना कर रहा हो और फिर मौका मिलते ही पूजा की थाली में रखे पैसे उठाकर जेब में रख लिए। यही नहीं, उसने केवल एक ही थाली को नहीं बल्कि मंदिर में मौजूद विभिन्न पूजा स्थलों की थालियों को निशाना बनाते हुए कई जगहों से पैसे साफ कर दिए।

चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी बिना किसी डर के बड़े ही इत्मीनान से मंदिर परिसर में घूमता रहा और वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से वहां से निकल गया।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और श्रद्धालुओं में रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब मंदिर जैसे पवित्र स्थल भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जगहों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मुजफ्फरनगर में ‘बुर्का गैंग’ का खौफ, CCTV में कैद हुई चोरी

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि मंदिर में चोरी की सूचना मिली।  पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  11 April 2026, 8:24 PM IST