हिंदी
संभल की तमन्ना मलिक क्यों बनीं चर्चा का केंद्र?
Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले की रहने वाली तमन्ना मलिक और अमन त्यागी की प्रेम कहानी आज देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। मुस्लिम परिवार में जन्मी तमन्ना मलिक ने बालिग होने के बाद अपनी मर्जी से हिंदू युवक अमन त्यागी से प्रेम विवाह किया। दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। पहले दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता गहरे प्रेम में बदल गया। सामाजिक और धार्मिक भिन्नताओं के बावजूद दोनों ने आपसी सहमति, विश्वास और सम्मान के आधार पर जीवन साथ बिताने का निर्णय लिया।
तमन्ना के अनुसार यह निर्णय आसान नहीं था। शादी के बाद उन्हें समाज के एक वर्ग की ओर से विरोध और फतवों का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने इन सभी बातों को नजरअंदाज करते हुए अपने परिवार की खुशहाली को प्राथमिकता दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस-प्रशासन से उन्हें सुरक्षा और सहयोग मिला।
तमन्ना ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपना नाम नहीं बदला है। ससुराल में उन्हें प्यार से ‘तुलसी’ कहकर बुलाया जाता है, लेकिन आधिकारिक रूप से वह आज भी तमन्ना मलिक ही हैं। उनके दो बेटे हैं आर्यन और यक्ष। कांवड़ यात्रा को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने बताया कि पहले बच्चों की जिम्मेदारियों के कारण वह शामिल नहीं हो सकीं, लेकिन अब परिवार पूरा होने के बाद उन्होंने श्रद्धा के साथ कांवड़ यात्रा में भाग लिया।
संभल की तमन्ना मलिक और अमन त्यागी की प्रेम कहानी#Sambhalnews #upnews #tamannaviralvideo #sambhal @upploice pic.twitter.com/CFPsw98w6T
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 17, 2026
अमन त्यागी ने भी स्पष्ट किया कि उनके घर में किसी तरह का धार्मिक दबाव नहीं है। तमन्ना को अपनी आस्था और त्योहार मनाने की पूरी स्वतंत्रता है। अमन का कहना है कि अगर दो बालिग बिना किसी दबाव और धोखे के शादी करना चाहते हैं तो समाज को उसमें आपत्ति नहीं करनी चाहिए।
Video: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अबु सालेम की याचिका, वकील ने डाइनामाइट न्यूज़ से बताई अंदर की बात
इस अनोखी प्रेम कहानी को देशभर से समर्थन मिला है। हरिद्वार से लेकर उनके गांव तक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं और हौसला दिया। यह कहानी सिर्फ एक प्रेम विवाह की नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकार, सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान का संदेश देती है। तमन्ना और अमन ने यह साबित कर दिया कि सच्चा प्यार हर सामाजिक और धार्मिक दीवार से ऊपर होता है।
Location : Sambhal
Published : 17 February 2026, 6:05 PM IST
Topics : crime news Sambhal News Tamanna Viral Video UP News