Muzaffarnagar: हाईवे पर दौड़ती कार अचानक बनी आग का गोला, महिला-बच्चों समेत चार…

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दौड़ रही एक कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। कुछ ही सेकंड में हालात इतने भयावह हो गए कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कार में महिला और बच्चे भी सवार थे। आखिर कैसे बची चार लोगों की जान?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 24 May 2026, 1:59 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर दौड़ रही एक स्विफ्ट कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। कार में महिला और बच्चों समेत चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

आग ने कार को चपेट में लिया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार मुज़फ्फरनगर से खतौली की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन भैंसी कट फ्लाईओवर के पास पहुंचा, कार के बोनट से धुआं निकलना शुरू हो गया। शुरुआत में चालक को मामूली तकनीकी खराबी का अंदेशा हुआ, लेकिन कुछ ही सेकंड में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

हापुड़ में पुलिस वाले बने हैवान: युवक को थाने में थर्ड डिग्री देने वाले दोनों दरोगा लाइन हाजिर, हाथ तोड़ा और…

हाईवे पर अचानक उठती लपटों को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। चालक ने बिना देरी किए तुरंत कार सड़क किनारे रोकी और महिला व बच्चों को बाहर निकाला। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। कुछ लोगों ने आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई पास तक नहीं जा सका।

Mirzapur Crime: आधी रात खुली मां की आंख, बिस्तर से गायब थी बेटी; सुबह सामने आया खौफनाक सच

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे के दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

किस कारण लगी आग?

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि कार में लगी सीएनजी किट में तकनीकी खराबी के कारण आग लगी हो सकती है। हालांकि पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की असली वजह साफ हो पाएगी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार को आग की ऊंची लपटों में घिरा देखा जा सकता है। 

Location :  Muzaffarnagar

Published :  24 May 2026, 1:59 PM IST

Advertisement