हिंदी
सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रविवार रात बदमाश ने अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी । घटना उस समय हुई जब वह खेत में सिंचाई कर रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, मरूई किशुनदासपुर गांव के एक खेत में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से परिवार में मातम पसरा है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह घटना अखंड नगर थाना क्षेत्र के मरूई किशुनदासपुर गांव की है गांव निवासी महेंद्र कुमार मौर्य (52) की हत्या कर दी गई है। कादीपुर तहसील में वह वकालत करते थे। घर से खेत में रविवार शाम करीब 6:00 बजे वह फसल की सिंचाई करने गए थे। काफी समय हो गया जब वह घर नहीं आए तो घर वाले परेशान हो गए। उनको बार -बार फोन किया गया मगर फोन नहीं उठा तो इस दौरान परिजन खेत की तरफ गए। जहां देखा तो लोग हैरान हो गए ।
पुलिस जांच में जुटी
जानकारी के मुताबिक, दरअसल खेत में उनका शव पड़ा मिला। ऐसे में घर वालों की चीख निकल पड़ी। वहीं ,सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी में जुटी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। इस दौरान परिजनों और पुलिस की बीच गहमागहमी भी हुई। वहीं इस घटना को लेकर थानध्यक्ष ने बताया कि अभी तक वजह साफ नहीं हुई है। वहीं बता दें कि परिवार वालों से तहरीर ली गई है। इसके बाद आगे पुलिस मामले की जांच में जुटी।
हत्या काफी चिंता का विषय
इस प्रकार की हो रही हत्या काफी चिंता का विषय है। ऐसे बैखौफ बदमाशों द्वारा वारदाता को अंजाम देना लोगों को दहशत में डालता है। साथ ही शासन और प्रशासन पर बी गंभीर सवाल है कि कैसे बदमाश बैखौफ होते जा रहे हैं। उनके अंदर अब डर ही नहीं रहा। ये पहली घटना नहीं है ब्लकि ऐसे कई घटनाएं आए दिन आती रहती हैं। जहां पर सरेआम गुड़ागर्दी देखने को मिलता है। किसी भी विवाद में तुरंत कानून को खुद के हाथ में ले लेत हैं। और इस प्रकार के घटना को अंजाम देते हैं।
Location : sultanpur
Published : 9 June 2025, 3:03 PM IST
Topics : Firing News Latest News sultanpur UP News क्राइम