सुल्तानपुर में प्रेमी जोड़े ने खुद को लगाई आग, दोनों गंभीर रूप से झुलसे; गांव में मचा हड़कंप

सुल्तानपुर के मरछा गांव में शनिवार को अचानक ऐसा घटनाक्रम हुआ कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कथित प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के बाद युवक और युवती आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जुट गए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 31 October 2026, 11:30 PM IST

Sultanpur:  जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र के मरछा गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कथित प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के बाद युवक और युवती आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, इलाज जारी

घटना की जानकारी मिलते ही चांदा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से झुलसे युवक और युवती को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। हालांकि, उनकी उम्र, पहचान और स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

सुल्तानपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल, सिपाही को पीटा, डीजे संचालक समेत 2 दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज

विवाद के बाद उठाया कदम 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के आग लगाने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

सुल्तानपुर में मौत बनकर आया अज्ञात वाहन, कार सवार निर्दोष की मौत

परिजनों से पूछताछ, कई पहलुओं पर जांच

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी है। झुलसे युवक-युवती की उम्र, पहचान और स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

इस संबंध में सीओ लंभुआ रितिक कपूर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका। लिहाजा पुलिस का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।

 

Location :  Sultanpur

Published :  31 October 2026, 11:21 PM IST