Sultanpur: मुकेश-विनीता हत्याकांड को लेकर शिक्षक समाज में आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी

सुल्तानपुर के कादीपुर में शिक्षक दंपती की हत्या के बाद गुरुवार को माहौल गरमा गया। मुकेश सिंह और विनीता सिंह की हत्या से आक्रोशित शिक्षक संगठनों ने तिकोनिया पार्क में एकजुट होकर श्रद्धांजलि दी। आखिर इस हत्याकांड ने शिक्षक समाज को इतना आक्रोशित क्यों कर दिया कि कई संगठन एक मंच पर आ गए?

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 October 2026, 11:09 PM IST

Sultanpur: कादीपुर क्षेत्र में शिक्षक दंपती मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की हत्या को लेकर शिक्षक समाज का आक्रोश गुरुवार को खुलकर सामने आया। घटना के विरोध में जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर नगर के तिकोनिया पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।

बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं सभा में पहुंचे और दिवंगत दंपती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिक्षकों ने पुलिस से हत्याकांड का शीघ्र और निष्पक्ष खुलासा करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।

शोकसभा में शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक दंपती की हत्या ने पूरे शिक्षक समाज को झकझोर दिया है। दिनदहाड़े सामने आए इस हत्याकांड से शिक्षकों में असुरक्षा और आक्रोश है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक घटना का खुलासा कर दोषियों को कानून के शिकंजे में नहीं लाया जाता, तब तक शिक्षक समाज शांत नहीं बैठेगा।

श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा शिक्षक समाज

शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जाए और किसी भी निर्दोष को परेशान किए बिना वास्तविक दोषियों तक पहुंचा जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।

पुलिस बल रहा तैनात

शिक्षकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी और हत्याकांड को लेकर आक्रोश को देखते हुए तिकोनिया पार्क और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

बीएसए ने भी दी श्रद्धांजलि

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता भी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। उन्होंने दिवंगत शिक्षक दंपती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

शिक्षक संगठनों ने सामूहिक रूप से चेतावनी दी कि यदि हत्याकांड का शीघ्र खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शिक्षक समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

आदेश के बाद भी नहीं हुआ फैसला, हाईकोर्ट की अवमानना कार्रवाई में घिरे सुलतानपुर बीएसए

ये लोग रहे मौजूद

सभा में प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह, संयुक्त महामंत्री डॉ. अमित कुमार, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्रा, जिला प्रवक्ता निजाम खान, संयुक्त मंत्री प्रशांत पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव व रामबहादुर मिश्रा, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष मालती सिंह, अखिल भारतीय शिक्षक संघ से संबद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, जिला मंत्री राम आशीष मौर्य, आजमगढ़ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महामंत्री जितेंद्र कुमार राय, टीएससीटी जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, अटेवा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. चंद्रपाल राजभर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अनुज यादव समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Sultanpur Murder: सुलतानपुर में शिक्षक नेता और पत्नी की हत्या, घर में मिले दोनों के शव; जांच में जुटी पुलिस

इसके अलावा अरुण शुक्ला, मनोज सिंह, डॉ. रितेश सिंह, विनोद पांडेय, लंभुआ ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह, जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री कलहु पाल, मंत्री संतोष पाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह प्रतापगढ़ी, मंत्री राहुल राष्ट्रवादी, आदर्श वेलफेयर शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा, मंत्री प्रदीप यादव, जयप्रकाश वर्मा, बृजेश सिंह, धीरेंद्र राव, राजेश मिश्रा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, सर्वेश सिंह, राजकुमार यादव, रणविजय सिंह, अंतर्जनपदीय शिक्षक संघ के डॉ. अंबिकेश प्रताप सिंह, विशिष्ट बीटीसी जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Location :  Sultanpur

Published :  1 October 2026, 11:08 PM IST