Sultanpur Murder: सुलतानपुर में शिक्षक नेता और पत्नी की हत्या, घर में मिले दोनों के शव; जांच में जुटी पुलिस
सुल्तानपुर के कादीपुर क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षक संघ मोतिगरपुर के अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की हत्या से हड़कंप मच गया। दोनों के शव उनके पैतृक आवास से मिले। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। हत्या की वजह और वारदात से जुड़े अन्य तथ्य अभी सामने नहीं आए हैं।