
बदसलूकी के आरोप में चौकी प्रभारी निलंबित
Bareilly: बरेली के नवाबगंज इलाके से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की शिकायत ने पूरे महकमे में हलचल मचा दी है। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने न सिर्फ रिश्वत लेकर आरोपी को छोड़ दिया, बल्कि शिकायत करने वाली महिला के साथ अश्लील बातचीत भी की। इस मामले में ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा इसे और गंभीर बना रहा है।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका एक युवक के साथ संबंध था। युवक ने उससे शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन कुछ समय बाद युवक अपने वादे से मुकर गया। खुद को ठगा महसूस करते हुए महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई और थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लिया। मामला यहीं से पलटता नजर आया।
बरेली में 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह, शहनाइयों से गूंजा माहौल
महिला का आरोप है कि चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने आरोपी युवक से आर्थिक साठगांठ कर उसे बिना किसी ठोस कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो कथित तौर पर दरोगा ने उससे फोन पर अश्लील बातचीत की।
रायबरेली में सियासी घमासान: अम्बेडकर मूर्ति विवाद ने पकड़ा तूल, विधायक बोले- दबाव में हुई कार्रवाई
महिला ने दावा किया है कि उसके पास इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। यह पूरे मामले को और ज्यादा संवेदनशील बना रही है। अगर यह रिकॉर्डिंग सही पाई जाती है तो पुलिस विभाग की छवि पर बड़ा सवाल खड़ा हो सकता है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Location : Bareilly
Published : 16 April 2026, 3:52 PM IST