
पान-गुटखा खाने को लेकर सख्त नियम
Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अब परिसर में बीड़ी सिगरेट, पान मसाला, मुंह में गुटखा चाबकर इधर-उधर गंदगी फैलाने वाले लोगों के लिए सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं। जारी आदेश का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
500 रुपये का जुर्मान
जानकारी के मुताबिक, कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश में विश्वविद्यालय के कर्मचारी अधिकारी और शिक्षक यदि परिसर में कोई भी उक्त चीजों का सेवन करते पाए जाएंगे तो उन पर 500 रुपये का जुर्मान लगेगा।
गतिविधिंया कार्यलय की मर्यादा और आचरण के खिलाफ
इस पर प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधिंया कार्यलय की मर्यादा और आचरण के खिलाफ है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी परिसर में धूम्रपान पर भी पूरी तरह रोक लगाई गई है। वहीं इस रोक के खिलाफ अगर कोई परिसर में धूम्रपान करते पकड़ा गया तो उस पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।
Hamirpur: चकबंदी विभाग का पेशकार रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें एंटी करप्शन टीम ने कैसे बिछाया जाल
कोई भी व्यक्ति तीन बार तक नियम तोड़ता है, तो...
वहीं जारी आदेश में यह भी साफ किया गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति तीन बार तक नियम तोड़ता है तो हर बार 500 रुपये का जुर्माना देना होगा। वहीं तीन बार से अधिक उल्लंघन करने पर उस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Location : Lucknow
Published : 30 April 2026, 4:37 PM IST
Topics : Latest News smoking University of Lucknow UP News