रायबरेली में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, एक की मौत; जानिये पूरा मामला

परशदेपुर चौकी क्षेत्र के सलोन-जायस मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। पदुमपुर और जगतपुर के बीच स्थित मुर्गी पालन केंद्र के पास एक मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 25 February 2026, 9:15 PM IST

रायबरेली। परशदेपुर चौकी क्षेत्र के सलोन-जायस मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। पदुमपुर और जगतपुर के बीच स्थित मुर्गी पालन केंद्र के पास एक मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार सामान्य थी, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने से सवार सड़क किनारे जा गिरा। इस घटना में वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परशदेपुर चौकी प्रभारी मोहित शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से नसीराबाद सीएचसी भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर हालत के कारण इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

आशुतोष ब्रह्मचारी सहित साधु-संतों और सरकार पर बरसे अविमुक्तेश्वरानंद, जानिये क्या आरोप लगाए…

मृतक की पहचान डीह थाना क्षेत्र के मऊ निवासी दीपक वर्मा पुत्र कनिकराम वर्मा के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों को सूचित किया गया पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

वहीं रायबरेली के नवलगंज तिराहा थाना डीह के पास हुई कार मोटरसाइकिल दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक चार पहिया वाहन हुण्डई ऑरा गाड़ी संख्या यू०पी० 32 एम०सी० 9456 के चालक आकाश गुप्ता पुत्र सन्तोष गुप्ता उम्र करीब 25 वर्ष निवासी कस्बा डीह थाना डीह जनपद रायबरेली ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी।

UP मंत्री Dinesh Pratap Singh का BSP MLA Umashankar Singh पर IT Raid को लेकर कड़ा बयान, कही ये बड़ी बात

जिसमें यू०पी० 33 बी० एफ० 1568 के चालक मेवालाल पुत्र नन्दे उम्र करीब 52 वर्ष व पीछे बैठ व्यक्ति ननबुद्धे पुत्र स्व राम अवतार उम्र करीब 48 वर्ष नि०गण ग्राम पुरे लोकई मजरे मऊ थाना डीह जनपद रायबरेली घायल हो गए।  घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उपचार हेतु जिला अस्पताल रायबरेली भिजवाया गया।

 

Location : 
  • RaeBareli

Published : 
  • 25 February 2026, 9:15 PM IST