Lucknow: यूपी विधान मंडल का विशेष सत्र कल, इन मुद्दों पर होगी बहस

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का विशेष सत्र 30 अप्रैल को महिला सशक्तीकरण पर चर्चा के लिए बुलाया गया है, जिसमें महिला सदस्यों को बोलने का अधिक अवसर मिलेगा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 April 2026, 8:37 PM IST

Lucknow: नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक लोक सभा में पारित नहीं होने के मामले में अब प्रदेश में इस पर चर्चा के लिए 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाया गया है। इसमें महिला सशक्तीकरण पर दोनों ही सदनों में अनवरत चर्चा होगी। इस विशेष सत्र में महिलाओं को ही बोलने का ज्यादा मौका दिया जाएगा।

18वीं विधान सभा में कुल 51 महिला सदस्य हैं, इनमें सर्वाधिक 30 सदस्य भाजपा की हैं। सपा की 15, अपना दल की चार, कांग्रेस व रालोद की एक-एक महिला सदस्य हैं। वहीं, 100 सीटों वाली विधान परिषद में मात्र चार महिला सदस्य हैं। इनमें तीन भाजपा व एक निर्दलीय हैं।

लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव: बीजेपी को घेरा, एक्सप्रेसवे से लेकर महंगाई तक हर मुद्दे पर उठाए सवाल

महिला सशक्तीकरण पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार सबसे पहले संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सदन में महिला सशक्तीकरण पर चर्चा का प्रस्ताव रखेंगे। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष व दलीय नेता भी इस पर अपने विचार रखेंगे। भाजपा की कोशिश यही है कि इस पर अधिक से अधिक महिला सदस्य ही बोलें।

सहारा समूह को झटका! लखनऊ हाईकोर्ट से नगर निगम की कार्रवाई को मिली मंजूरी

 ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

विधान मंडल के दूसरे सत्र को लेकर बृहस्पतिवार को ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। सुबह आठ बजे से डायवर्जन प्लान लागू होगा, जो कार्यक्रम की समाप्ति तक चलेगा। इमरजेंसी की स्थिति में स्कूली वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन और फायर ब्रिगेड को पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

गोमतीनगर की ओर से कैंट, चारबाग, आलमबाग, चौक की ओर जाने वाला सामान्य यातायात गोल्फ क्लब चौराहा, राजभवन, हजरतगंज चौराहा की ओर प्रतिबंधित रहेगा। यह समतामूलक चौराहा से ग्रीन काॅरिडोर होकर डालीगंज चौराहा होते हुए जा सकेगा।

Location :  Lucknow

Published :  29 April 2026, 8:33 PM IST