
संपन्न भारत कार्यक्रम में बोले डॉ. बलराम भट्ट
महराजगंज: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सदर खण्ड के खुटहा में शनिवार को आयोजित पथ संचलन कार्यक्रम में देशभक्ति, अनुशासन और संगठन की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक राजीव नयन ने अपने संबोधन में कहा कि “भारत शक्ति के बल पर पूरी दुनिया में पूजा जाता है।
संघ के स्वयंसेवक वेतन के लिए नहीं, वतन के लिए काम करते हैं।” उन्होंने कहा कि संघ का आदर्श वाक्य है,“तन समर्पित, मन समर्पित, यह जीवन समर्पित है मां तेरे लिए।”
राजीव नयन ने कहा कि संघ की शाखाएं राष्ट्रीय चरित्र निर्माण की प्रयोगशाला हैं, जहाँ से व्यक्ति का विकास और समाज का उत्थान दोनों होते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण के इस अभियान से जुड़ें और भारत को विश्व गुरु बनाने में अपनी भूमिका निभाएँ।
प्रतीकात्मक छवि
Maharajganj Accident: विसर्जन से लौट रहे बाइक सवारों ने मारी टक्कर, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत
कार्यक्रम की अध्यक्षता पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने की। उन्होंने कहा कि संघ के कार्यकर्ता देश के लिए जीने-मरने को सदैव तत्पर रहते हैं। उनके आदर्श, अनुशासन और त्याग से ही आज देश की दिशा और दशा बदल रही है। डॉ. भट्ट ने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल भाषणों से नहीं, बल्कि कर्म से होता है और संघ के स्वयंसेवक उसी कर्मयोग के सच्चे प्रतीक हैं।
संपूर्ण समाधान दिवस में DM Maharajganj की सख्त चेतावनी…गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं तो होगी कार्रवाई
इस अवसर पर जिला प्रचारक विनय, सह जिला कार्यवाह अनिल, जिला संपर्क प्रमुख विमल, जिला प्रचार प्रमुख जीवेश, सर्व व्यवस्था प्रमुख आकाश गुप्ता, खण्ड कार्यवाह दीपक व सुनील, सह खण्ड कार्यवाह धर्मेंद्र व अरविंद, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, सदर प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, दीपक कसौधन, मनमोहन गुप्ता, राहुल, विशाल समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Location : Maharajganj
Published : 4 October 2025, 5:06 PM IST
Topics : Dr. Balram Bhatt India Maharajganj PG college RSS