
गढ्ढा युक्त, जर्जर हालत सड़कों के लिऐ सपा ने किया प्रदर्शन
Sonbhadra: सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने गढ़्ढा युक्त सड़कों के खिलाफ सर्विस लेन मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव की अगुवाई में यह प्रदर्शन हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने सड़कों की जर्जर स्थिति को लेकर गढ़े में लेटकर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और यह आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सड़क निर्माण के नाम पर अरबों रुपये खर्च करने का दावा करती है, जबकि जर्जर सड़कों के कारण जनता को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
प्रमोद यादव ने कहा, “प्रदेश सरकार दावा करती है कि उसने गढ़ा युक्त सड़कों के नाम पर अरबों रुपये खर्च किए हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। इन जर्जर सड़कों के नाम पर अरबों रुपये का घोटाला किया गया है। सरकारी मेडिकल कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं इन सड़कों पर गुजरती हैं, लेकिन ये सड़कों के हालात इतने खराब हैं कि आम आदमी के लिए यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है।"
उन्होंने आगे कहा, प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को साइकिल से स्कूल जाना पड़ता है और गिरने की घटनाएं अक्सर होती हैं। अगर किसी दुर्घटना का शिकार होता है, तो ट्रामा सेंटर भी नहीं खुल पाया है। ऐसे में गरीब लोग निजी अस्पतालों का सहारा लेते हैं और अपनी संपत्ति गिरवी रखकर इलाज कराते हैं। प्रशासन और सरकार अपनी बंसी बजा रहे हैं, जबकि जनता परेशान हो रही है।
सपा के नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रंभ सिंह ने कहा, शासन सत्ता के जन प्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों से बेखबर होकर निजी कामों में व्यस्त हैं। वे आम जनता की समस्याओं से दूर हैं।
सपा के नेता मनीष त्रिपाठी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, प्रदेश में केवल धन का बंदरबांट हो रहा है। आम जनता सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हो रही है, और सरकार के मंत्री और विधायक जनता के मुद्दों से दूर हैं।
प्रदर्शन में सपा के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भी शामिल थे, जिनमें पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरी, महेंद्र भारती, रवि यादव, मुन्ना कुशवाहा, जुनैद अंसारी, अरविंद पटेल और सरोज पासवान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से जल्द सड़क सुधार की मांग की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो वे भविष्य में और बड़े प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन से भी आग्रह किया कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें और जल्द सुधारात्मक कदम उठाएं।
Location : Sonbhadra
Published : 28 July 2025, 4:07 PM IST
Topics : BJP Government Allegations Deplorable Roads Public Issues Road Repair Demands Samajwadi Party Protest