
पुलिस ने सपाइयों को हिरासत में लिया (फोटो- डाइनामाइट न्यूज़)
NOIDA: ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। थोड़ी देर पहले समाजवादी पार्टी और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। इस बीच पुलिस की टीम समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके ले गई है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को नोएडा आ रहे हैं। उससे पहले समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी का साफतौर पर कहना है कि जब योगी सरकार नोएडा के किसानों , युवाओं और हर वर्ग के लिए कुछ नहीं कर रही है तो ऐसे में ऐसे में उनका नोएडा आने का क्या फायदा?
इसी को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। लेकिन काले झंडे दिखाने से पहले पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
समाजवादी पार्टी ने सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन (डाइनामाइट न्यूज)
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी का कहना है कि जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है। किसानों को उनका हक नहीं दिया जा रहा। इसके अलावा युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही। नोएडा को आर्थिक राजधानी कहा जाता है। बावजूद उसके यहां के लोकल युवाओं को नौकरी के लिए भटकना पड़ता है।
समाजवादी पार्टी ने सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन (डाइनामाइट न्यूज)
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को नोएडा आ रहे हैं। लेकिन उससे पहले समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सपा नेताओं ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की रणनीति तैयार की थी, लेकिन उससे पहले ही नोएडा पुलिस ने सपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।
Location : Noida
Published : 27 June 2026, 1:07 PM IST