
सिर पर भारी सामान गिरने से घायल हुए एसपी का DM ने जाना हाल
महराजगंज: जिले के एसपी शक्ति मोहन अवस्थी बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक हादसे में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनके सिर पर अलमारी के ऊपर रखा भारी सामान अचानक गिर गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। चोट लगने के बाद तत्काल उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उनके सिर पर 8 टांके लगाए। करीब एक घंटे तक चले इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और किसी तरह का खतरा नहीं है।
एसपी के जल्द स्वस्थ होने की कामना
घटना की जानकारी मिलते ही संतोष कुमार शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने भी एसपी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में कुछ देर के लिए चिंता का माहौल बन गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी स्थिति सामान्य बताते हुए राहत की खबर दी है।
Location : Maharajganj
Published : 22 April 2026, 6:24 PM IST
Topics : Latest News Maharajganj DM maharajganj sp UP News