कन्नौज जिले के तिर्वा क्षेत्र पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया।

कन्नौज पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव
Kannauj: कन्नौज जिले के तिर्वा क्षेत्र पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोगों को जोड़ना जरूरी है ताकि उन्हें महसूस हो कि बदलाव केवल समाजवादी विचारधारा ही ला सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ खड़ी रही पुरानी पीढ़ी के कई नेता अब हमारे बीच नहीं हैं, जिसका सपा की विचारधारा को नुकसान हुआ है।
अखिलेश यादव ने हालिया न्यायिक फैसले पर कोर्ट का आभार जताते हुए कहा कि शंकराचार्य प्रकरण में जो व्यवहार हुआ था, अब सच्चाई सामने आ गई है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह साजिश की राजनीति करती है और किसी भी सीमा तक जा सकती है।
सपा सुप्रीमो ने कहा कि अगर संस्थाएं पक्षपात करेंगी तो न्याय मिलना मुश्किल होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सच्चाई दिखाने वालों को जेल भेजा जा रहा है और मीडिया पर भी दबाव है।दिल्ली की राजनीति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारें झूठ बोलकर छीन लेना निंदनीय है।
जहां होना था सीएम का कार्यक्रम, वहां कार में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के जापान दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीन पर उद्योग लगते तो मोबाइल और अन्य निर्माण यहां हो रहा होता। उन्होंने प्रधानमंत्री के क्योटो मॉडल और बुलेट ट्रेन के वादों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वादे पूरे नहीं हुए।
कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, दिया ये बड़ा बयान #Akhileshyadav @yadavakhilesh #SamajwadiParty @samajwadiparty @dimpleyadav pic.twitter.com/Ytqj0aQbjW
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 28, 2026
सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “भाजपा को दुर्गंध से प्यार है, इसलिए वे सुगंध के पक्ष में नहीं आ सकते।” उन्होंने रोबोट और चीन से जुड़े मुद्दे पर भी तंज कसा।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को एहसास हो गया है कि बदलाव आने वाला है। साथ ही आरोप लगाया कि जेपीएनआईसी (JPnic) को बर्बाद कर दिया गया है।
रामनगर में इन महिलाओं ने बनाया ये अनोखा गुलाल, इस बार मनेगी ऐसी होली
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पहले मुस्लिम वोट काटने की बात करती थी और अब हिंदुओं से ज्यादा कागज मांग रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कागज न मिलने पर लोगों को डिटेंशन सेंटर भेजने की बात कही जा रही है।इस अवसर पर सपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे।