सोनौली बस स्टेशन का होगा कायाकल्प, अतंरराष्ट्रीय स्तर की मिलेंगी सुविधाएं

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली बस स्टेशन का कायाकल्प होगा। इस स्टेशन को अब अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अत्याधुनिक बनाया जाएगा। करीब सौ करोड़ की लागत से इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर विकसित किया जाएगा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 April 2026, 11:04 AM IST

Maharajganj: जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली बस स्टेशन का कायाकल्प होगा। इस स्टेशन को अब अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अत्याधुनिक बनाया जाएगा। करीब सौ करोड़ की लागत से इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर विकसित किया जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पत्र भेजकर इस बाबत जानकारी दी है। जिले में पीपीपी मोड पर अब दो बस स्टेशन अत्याधुनिक बनाएं जाएंगे। निचलौल बस स्टेशन को भी स्वीकृति मिल चुकी है।

बता दें कि सोनौली नगर पंचायत अंतरराष्ट्रीय महत्व का केंद्र है। नेपाल का मुख्य प्रवेश द्वार होने के कारण यहां देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों का भी भारी जमावड़ा रहता है। दिल्ली समेत कई राज्यों की परिवहन निगम की बसें यहां आती हैं।

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की फेज-2 बस स्टेशन विकास परियोजना के तहत इसके लिए जल्द ही निविदाएं (टेंडर) आमंत्रित की जाएंगी।

अतंरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस होगा सोनौली बस स्टेशन

मिलेगी स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा

परियोजना के तहत बनने वाले आधुनिक बस टर्मिनल में स्वच्छता, सुरक्षा व डिजिटल सूचना प्रणालियों की सुदृढ़ व्यवस्था होगी। इसमें सुव्यवस्थित पार्किंग, वाणिज्यिक परिसरों और सहायक सेवाओं को शामिल किया जाएगा। पीपीपी मोड पर विकास होने से नौतनवा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक गतिविधियों को गति प्राप्त होगी। यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं मिल सकेंगी।

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से महराजगंज में उबाल! आन्दोलन की चेतावनी

जनता जनार्दन की मांग पर मिली सौगात

विधायक ने बताया कि सम्मानित नागरिकों के सुझाव पर उन्होंने इस अत्याधुनिक बस स्टेशन की मांग की थी। जनता जनार्दन की मांग पर अब जिले को यह बड़ी सौगात मिलने जा रही है। योग्य डेवलपर्स का चयन पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। पीपीपी मॉडल पर निर्मित होने वाले सोनौली बस स्टेशन पर उन्नत एवं यात्री-केंद्रित सुविधाओं से युक्त आधुनिक बस टर्मिनल बनेंगे। इससे नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

नोएडा मजदूर आंदोलन : नक्सल ठप्पे पर भड़के Akhilesh Yadav, योगी से पूछा- 10 साल में ऐसे हालात क्यों?

नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में सोनौली बस स्टेशन व रोहिन नदी पर सेमरहना में पुल निर्माण समेत अन्य विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने के बाद जनता में खुशी की लहर है।

Location :  Maharajganj

Published :  13 April 2026, 8:44 PM IST