सोनभद्र में सनसनी: तालाब में उतराता मिला मोटर मैकेनिक का शव, आखिर क्या है पूरी कहानी?

रामसरोवर तालाब में हुई एक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। जो व्यक्ति रोजाना उसी पानी में बेखौफ तैरता था, उसकी अचानक मौत ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 June 2026, 2:54 PM IST

Sonbhadra: सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित रामसरोवर तालाब से एक मोटर मैकेनिक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आधी रात के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अंबेडकरनगर वार्ड निवासी 45 वर्षीय विमलेश का शव तालाब से बरामद किया गया।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

तैराकी के दौरान कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, विमलेश बुधवार को घर के पास स्थित तालाब में नहाने गए थे। वे एक कुशल तैराक माने जाते थे और अक्सर लंबे समय तक पानी में रहते थे। इसी वजह से शुरुआती तौर पर किसी को भी किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं हुआ। हालांकि देर तक घर न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ी और खोजबीन शुरू की गई। बाद में तालाब में उनका शव मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रबंधन पर भी गहराया शक

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विमलेश अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है, जबकि सबसे छोटा बेटा अगले साल स्कूल जाने की तैयारी में था। अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार की आर्थिक और भावनात्मक स्थिति को हिला दिया है। परिजन तालाब किनारे ही देर रात तक डेरा जमाए रहे और रो-रोकर बुरा हाल था।

खेलते-खेलते गहरे पानी में पहुंचीं दो बहनें, कुछ ही मिनटों में उजड़ गई परिवार की खुशियां

पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा गया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बृहस्पतिवार दोपहर बाद परिवार को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

Location :  Sonbhadra

Published :  5 June 2026, 2:54 PM IST