सोनभद्र में वाहन चोरों पर पुलिस का ताबड़तोड़ वार, दबोचे गए दो आरोपी; गिरोह हुआ बेनकाब

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 7 February 2026, 6:09 PM IST

Sonbhadra: सोनभद्र जनपद में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों के नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में चोपन थाना पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी।

Sonbhadra News: दो लग्जरी स्कॉर्पियो से बरामद 60 किलो गांजा, पुलिस ने किया रैकेट का भंडाफोड़

डाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार 7 फरवरी 2026 को थाना चोपन पुलिस टीम डाला क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। पूछताछ और जांच में दोनों के पास मौजूद दोपहिया वाहन संदिग्ध पाए गए। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने वाहन चोरी की बात स्वीकार कर ली।

इन मामलों में थी तलाश

गिरफ्तार अभियुक्त थाना चोपन में पंजीकृत मु.अ.सं.-0049/26 धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस से संबंधित मामलों में वांछित थे। पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई, जिन्हें अलग-अलग स्थानों से चोरी किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मस्तू (36 वर्ष), पुत्र सफीउल्ला, निवासी डाला मार्केट, शीतला मंदिर के पास और राकेश चौबे (23 वर्ष), पुत्र अवधेश चौबे, निवासी डाला शीतला मंदिर के पास के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त स्थानीय स्तर पर वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल बताए जा रहे हैं।

Sonbhadra News: मारुति वैगनआर में छुपा था करोड़ों का राज, दुद्धी में पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

बरामद वाहनों से मिल सकती हैं अन्य मामलों की कड़ियां

पुलिस का मानना है कि बरामद की गई मोटरसाइकिलों और स्कूटी के आधार पर अन्य वाहन चोरी के मामलों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या नहीं और इससे पहले कितनी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 7 February 2026, 6:09 PM IST