
पीड़िता पहुंची थाने
Sonbhadra: सोनभद्र जिले में एक बार फिर तीन तलाक का मामला सुर्खियों में आ गया है। अनपरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के कुल आठ सदस्यों पर अवैध रूप से तीन तलाक देने, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता आयशा परवीन ने महिला थाना पुलिस से शिकायत करते हुए अपने साथ हुए अन्याय की पूर्ण जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पीड़िता आयशा परवीन का निकाह 14 जुलाई 2022 को अनपरा निवासी फैसल अहमद के साथ हुआ था। आयशा का आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही उसके साथ दहेज को लेकर प्रताड़ना शुरू हो गई। ससुराल पक्ष के लोग निरंतर दवाब बनाते थे और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। हालात इतने बिगड़ गए कि कई बार उसे खाना तक नहीं दिया जाता था, जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद कमजोर हो गई।
पीड़िता ने बताया कि उसके देवर शाकिब पर उसने शारीरिक छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। इतना ही नहीं, आयशा के मुताबिक धमकियां केवल उसे ही नहीं बल्कि उसकी विधवा मां और भाइयों को भी दी जाती थीं।
Ballia News: चंदन सिंह हत्याकांड में बड़ा अपडेट, तीन पर FIR, एक हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला
सबसे बड़ा आरोप यह है कि पति फैसल अहमद ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के उसे मौखिक रूप से तीन बार तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया। आयशा का कहना है कि जब उसने कानूनी कार्रवाई की बात कही तो पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मनाने का नाटक किया और वापस लाने का आश्वासन दिया। लेकिन 2-4 महीने मायके में रखने के बाद, फैसल ने कथित रूप से दूसरी शादी कर ली।
इस खुलासे के बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, तीन तलाक, धमकी और शारीरिक छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
Gorakhpur Police ने कसा शिकंजा; आरोपी को अवैध असलहे संग दबोचा, गिरफ्तारी से सनसनी
पीड़िता आयशा परवीन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह न्याय चाहती है और सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करती है। उसने कहा कि इतने लंबे समय तक वह डर और धमकियों के बीच जीती रही, लेकिन अब वह चाहती है कि दोषियों को सख्त सजा मिले।
Location : Sonbhadra
Published : 20 November 2025, 11:38 AM IST