Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत से हड़कंप, जानिए पूरा मामला

यूपी के सोनभद्र जिले से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत से सनसनी फैली हुई है। पढे़ं डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 13 May 2025, 3:54 PM IST

सोनभद्र: बभनी थाना क्षेत्र के बरवाटोला गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार गीता देवी 29 पत्नी सुनील कुमार निवासी बरवाटोला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, परिजनों के मुताबिक गीता देवी की मौत विषाक्त पदार्थ खाने से हुई है। परिजनों ने बताया कि गीता घर पर अकेली थी उसी वक्त वह करीब सात बजे किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब घर के लोग आये तो वह बेहोश पड़ी थी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटी की मौत की खबर सुनते ही माता पिता हुए स्तब्ध

मृतिका के पिता अयोध्या प्रसाद निवासी मिनवाखांड थाना सनावल छत्तीसगढ़ ने बताया कि रात में करीब नौ बजे मृतिका के देवर अक्षय कुमार ने मोबाइल फोन पर सूचना दिया कि भाभी जहर खाकर जान दे दी। बेटी की मौत की खबर सुनते ही माता पिता भाई सभी स्तब्ध रह गए। घर में चीख-पुकार शुरू हो गई। मृतिका की मां प्रमीला देवी का रो रो कर बुरा हाल है।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही मायके से सभी लोग आ गए। परिजनों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल अस्पताल पहुंच गए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतिका के पिता अयोध्या प्रसाद ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिसे से एक और घटना आई सामने

रविवार को चोपन थाना क्षेत्र के कुरुहुल गांव निवासी 25 वर्षीय रविंद्र खरवार अपनी बारात लेकर ओबरा थाना क्षेत्र में स्थित परसोई गांव के टोला कनुहार जा रहे थे। जैसे ही उनकी बारात पिपरा जंगल के पास पहुंची, वहां पहले से घात लगाए बैठे युवक ने एकाएक दुल्हे की गाड़ी को रोक लिया और पूछा कि वे बारात कहां से आए हैं। दूल्हे ने जब बताया कि वे चोपन कुरुहुल से आए हैं, तब आरोपी ने बिना किसी जानकारी के अचानक दूल्हे के गर्दन पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 13 May 2025, 3:54 PM IST