
विवाहित आरोपी गिरफ्तार (Img: Dynamite News)
Sonbhadra: सोनभद्र जनपद के ओबरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पारस गोंड (उम्र लगभग 25 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गिरधारी गोंड, निवासी पनारी टोला फफराकुंड, थाना ओबरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह कार्रवाई 15 मार्च को पीड़िता द्वारा ओबरा थाने में दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पारस गोंड उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय से शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने कई बार शादी का वादा किया, जिससे वह उसके झांसे में आ गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी पारस गोंड पहले से ही विवाहित था, इसके बावजूद उसने पीड़िता को धोखे में रखकर शादी का भरोसा दिलाया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और गांव छोड़कर फरार हो गया। इस घटना के बाद पीड़िता ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पाइपलाइन तैयार, फिर भी गैस नहीं! रामनगर में DSU जमीन की कमी बनी बड़ी बाधा, जानें पूरा मामला
पीड़िता की तहरीर के आधार पर ओबरा थाने में मु0अ0सं0-49/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सिर्फ एक झगड़ा… और खत्म हो गई जिंदगी! जानें सोनभद्र में आखिर क्या हुआ था उस रात?
अभियुक्त की गिरफ्तारी में निरीक्षक शमशेर यादव, उपनिरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज राय, हेड कांस्टेबल अशोक यादव और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार गुप्ता की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Location : Sonbhadra
Published : 25 March 2026, 4:19 PM IST