हिंदी
4 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Sonbhadra: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनभद्र जिले में 4 किलो 22 ग्राम गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। मांची थाना पुलिस ने सुअरसोत गांव में बिहार मार्ग से आ रहे इस तस्कर को दबोचा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के मार्गदर्शन में की गई।
थाना प्रभारी मांची नागेश सिंह और चौकी प्रभारी सुअरसोत उपनिरीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बिहार की ओर से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल को पुलिस ने देखा। चालक घबरा गया और तिराहे से वाहन मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और उसे मौके पर ही दबोच लिया।
Sonbhadra News: सपा का जनसंपर्क अभियान, मतदाताओं को SIR फॉर्म भरने के लिए किया प्रेरित
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान चांद मुहम्मद उर्फ सोनू पुत्र सेराजुद्दीन उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। वह सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के खुटहनियाँ गांव का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष बताई गई है। उसके कब्जे से कुल 4 किलो 22 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है।
इस गिरफ्तारी में मांची थाना प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सुअरसोत उपनिरीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव, हेड कांस्टेबल अजय यादव और कांस्टेबल संदीप सरोज शामिल थे। टीम ने रात-दिन संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की पैनी निगरानी रखी और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की।
Sonbhadra Theft: शादी समारोह में चोरी का खुलासा, सोनभद्र के नामचीन होटल में लाखों रुपये उड़े
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और इसके सेवन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में किसी भी प्रकार की नशीली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Location : Sonbhadra
Published : 29 November 2025, 4:57 PM IST
Topics : crime news sonbhadra news UP News UP Police