सोनभद्र DM चर्चित गौड़ ने खुद उठाया झाड़ू, 45 मिनट में मंदिर परिसर से निकला 1 टन प्लास्टिक कचरा

सोनभद्र DM चर्चित गौड़ ने पंचमुखी महादेव मंदिर में खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। 45 मिनट में करीब 1000 किलो प्लास्टिक कचरा हटाया गया। जानिए कौन हैं IAS चर्चित गौड़

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 September 2026, 5:47 PM IST

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ का अलग अंदाज देखने को मिला। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत डीएम ने खुद हाथ में झाड़ू उठाकर प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। करीब 45 मिनट तक चले इस अभियान में लगभग 1000 किलोग्राम प्लास्टिक और सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भी श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

रामगोपाल यादव का बड़ा बयान, कहा- निष्पक्ष चुनाव हुए तो 2027 में भाजपा को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी

अधिकारियों और लोगों ने मिलकर चलाया अभियान

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के साथ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रशासन के अनुसार, सफाई के दौरान मिले प्लास्टिक कचरे को कबाड़ी को बेचकर 2500 रुपये प्राप्त हुए, जिसे मंदिर के रखरखाव और व्यवस्थाओं के लिए समर्पित किया गया।

फरेंदा में 1.675 किलो गांजा बरामद, मोटरसाइकिल समेत एक गिरफ्तार; NDPS एक्ट में केस

मंदिर परिसर में लगाए गए डस्टबिन

स्वच्छता अभियान के दौरान मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो डस्टबिन भी स्थापित कराए गए। डीएम चर्चित गौड़ ने लोगों से अपील की कि वे प्लास्टिक और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करें और कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी है और जनभागीदारी से ही स्थायी बदलाव संभव है।

शेयर बाजार में अचानक लौटी खरीदारी! सेंसेक्स 564 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा; आखिर तेजी की वजह क्या रही?

कौन हैं IAS चर्चित गौड़?

चर्चित गौड़ ने 25 अप्रैल 2026 को सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला था। पदभार ग्रहण करने के दौरान उन्होंने भूमि विवादों के निस्तारण, कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया था। चर्चित गौड़ 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा-2015 में 96वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की थी।

जानकारी के अनुसार, उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।

Location :  Sonbhadra

Published :  21 September 2026, 5:47 PM IST