
प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स: इंटरनेट)
Muzaffarnagar News: नया मीरापुर क्षेत्र के पीनना बाइपास पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेटे ने अपनी सौतेली मां रजिया (50) की फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी आलम राना ने यह हत्या संपत्ति के विवाद में की बताई जा रही है।
कब दिया वारदात को अंजाम
घटना तब हुई, जब पीड़िता के पति महराज एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुजडू गए थे। उनके घर के पास रहने वाले पड़ोसी ने सूचना दी कि महराज जब वापस आए तो उन्हें अपनी पत्नी रजिया का शव घर के मुख्य गेट के पीछे पड़ा मिला। महिला के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे।
इसलिए महाराज ने की थी दूसरी शादी
पुलिस की जांच में पता चला कि महराज ने करीब दो बीघा जमीन खरीदकर वहां अहाता बनाया था। इसमें एक कमरा बनाकर वह अपनी दूसरी पत्नी रजिया के साथ पिछले एक साल से रह रहे थे। जमीन का एक हिस्सा प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री को भी किराए पर दिया गया था। महराज ने बताया कि उनकी पहली पत्नी डेढ़ साल पहले हार्ट अटैक से निधन हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने रजिया से दूसरी शादी की थी।
इस वजह से किया था मां का मर्डर
महराज के इकलौते बेटे आलम और सौतेली मां के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आलम चाहता था कि वह उस जमीन को अपने नाम कराए, जबकि पिता ने जमीन का कुछ हिस्सा बेटे को देने की बात कही थी। पिता ने बताया कि उसने बेटे से 100-200 गज जमीन मांगी थी और बाकी की जमीन बेटे के नाम कराने की बात कही थी, लेकिन आलम राजी नहीं था। बुधवार को दिन में भी पिता और बेटे के बीच कहासुनी हुई थी।
पुलिस का बयान
पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल और सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने आरोपी आलम राना को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया है।
काफी समय से करना चाहता था हत्या
मजदूरों ने बताया कि दाना बनाने वाली फैक्ट्री कांवड़ मेले के कारण बंद थी, इसलिए मजदूर नहीं आए थे और महिला घर पर अकेली थी। महिला का शव घर के गेट के पीछे पड़ा मिलने से ऐसा प्रतीत होता है कि वह किसी तरह जान बचाकर बाहर भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन मौका नहीं मिला।
Location : Muzaffarnagar
Published : 18 July 2025, 12:22 PM IST
Topics : family murder Muzaffarnagar Property Disputes क्राइम