बेटे ने मां को फावड़े से काटा, हत्या की वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
मुजफ्फरनगर के नया मीरापुर में संपत्ति विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी सौतेली मां की फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी आलम राना ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया जब उसके पिता घर पर नहीं थे। मृतका रजिया अपने घर में अकेली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया है। मामला पूरे इलाके में सनसनी का विषय बना हुआ है।