बाराबंकी में निर्माणाधीन इमारत बनी मौत का जाल, एक की मौत, 8 मजदूर घायल

बाराबंकी में शनिवार शाम को एक भयंकर हादसा हो गया। एक अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग की सेंटरिंग अचानक गिर गई। इस हादसे में कुल 8 मजदूर मलबे में दब गए। अब तक 5 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 3 मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 June 2026, 10:58 PM IST

Barabanki: यूपी के बाराबंकी में शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक निर्माणाधीन इमारत की स्लैब गिर गई जिसके नीचे दबने से एक की मौत हो गई और 8 मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान में जुट गई।

बिल्डिंग का स्लैब गिरने की घटना हैदरगढ़ के लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे के किनारे की है।

जानकारी के अनुसार यहां पर निर्माण कार्य चल रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, निर्माण कार्य के दौरान सपोर्टिंग शटरिंग के ढहने से स्लैब गिर गई, जिससे इमारत का एक हिस्सा ढह गया। इस कारण वहां काम कर रहे मजदूर कंक्रीट और लोहे की छड़ों के नीचे दब गए।

यूपी रोडवेज में 200 संविदा चालकों की भर्ती, 29 जून को बरेली में लगेगा रोजगार मेला

कई मजदूर कर रहे थे काम

अधिकारियों के मुताबिक, घटना के समय साइट पर करीब 28 मजदूर काम कर रहे थे। उनमें से कई स्लैब का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ढांचा ढह गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई और मजदूर जान बचाने के लिए भागने लगे। मलबे की चपेट में आने से कई मजदूर घायल हो गए। वहीं, एक मजदूर की मौत की खबर है। उन्हें हैदरगढ़ सीएचसी ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।

रेस्क्यू के दौरान ढकिया निवासी भाईलाल (32), रामसुख (35), धौरहरा निवासी प्रदीप (30), रामहेत, गौरैयापुरवा निवासी सर्वेश, सराय चौबे निवासी जमाना प्रसाद, रनापुर निवासी मुकेश, कान्हूपुर निवासी देशराज तथा करीब डेढ़ घंटे बाद कोठी क्षेत्र के सहरिया निवासी रामलखन को मलबे से बाहर निकालकर सीएचसी भेजा गया।

करीब ढाई घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद त्रिवेदीगंज क्षेत्र के बद्दापर गांव निवासी मजदूर नौशाद अली का शव मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदार लोग मौके से गायब हो गए।

दिल्ली कार बम धमाका केस: NIA ने तीन और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से मलबा हटाकर मजदूरों को निकालने का प्रयास शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए तेजी से काम शुरू किया गया। देर शाम तक पांच मजदूरों के मलबे से सुरक्षित निकालने की सूचना है।

सूचना के अनुसार, दो अन्य लोगों के स्लैब के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मलबे में दबे लोगों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी पुष्टि की जा रही है।

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच भी कराई जाएगी।

 

Location :  barabanki

Published :  27 June 2026, 10:43 PM IST