
पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार (Image Source: Dynamite News)
Sitapur: सीतापुर में धनतेरस की शाम सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मंगलवार सुबह संदना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटे गए सोने के आभूषण, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक बरामद हुई है। छह नवंबर को मंझारी चौराहे पर सर्राफा व्यापारी विमलेश रस्तोगी से लूट हुई थी। बदमाश सोने के आभूषण और 31 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी।
पुलिस के मुताबिक, छह नवंबर को संदना थाना क्षेत्र के मंझारी चौराहे पर सर्राफा व्यापारी विमलेश रस्तोगी पुत्र गुलजारी के साथ लूट की वारदात हुई थी। वह संदना थाना क्षेत्र के इस्माइलगंज गांव के निवासी हैं और वर्तमान में सिधौली के प्रेमनगर उत्तरी में रहते हैं। घटना के दौरान बदमाशों ने व्यापारी से सोने के आभूषण और 31 हजार रुपये नकद लूट लिए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। संदना थाने में मुकदमा अपराध संख्या 310/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) में केस दर्ज किया गया था।
मुठभेड़ के बाद बदमाश घायल (Image Source: Dynamite News)
‘मेरा बेटा तड़पता रहा और वो भाग निकले’, सीतापुर में वीरू की सड़क हादसे में मौत से कोहराम
लूट की घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संबंधित पुलिस टीमों को लगाया था। पुलिस आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। मामले में दोनों आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद संदना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम उनकी तलाश में जुटी रही। मंगलवार सुबह सीओ मिश्रिख विशाल गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गणेशपुर सरकारी ट्यूबवेल तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस का सामना लूट के आरोपितों से हो गया। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई।
ससुराल जाने की खुशी में घर से निकला जयराम, रास्ते में मौत; जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से कार्रवाई किए जाने पर पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से सर्राफा व्यापारी से लूटे गए सोने के आभूषण और नकदी बरामद की। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई के साथ ही छह नवंबर को हुई सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात का खुलासा कर दिया गया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Location : Sitapur
Published : 10 November 2026, 2:59 PM IST