
सीतापुर में खौफनाक हादसा (Img: Dynamite News)
Sitapur: रेउसा थाना क्षेत्र के कुशमौरा बाजार में रविवार दोपहर करीब दो बजे टीनशेड वाली झोपड़ी में पेट्रोल से भरे प्लास्टिक गैलन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरी झोपड़ी को चपेट में ले लिया। हादसे में घर में मौजूद विनिता गंभीर रूप से झुलस गईं।
परिजनों के अनुसार, खाना बनाते समय निकली चिंगारी से आग लगने की आशंका है। हालांकि, घर के अंदर पेट्रोल से भरा गैलन मिलने के बाद घटना को लेकर सवाल भी खड़े हो गए हैं। पेट्रोल के संपर्क में आते ही आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में झोपड़ी जलने लगी।
ये भी पढ़ें - Sitapur Accident: रक्षाबंधन पर बहन के घर आए जीजा-साले, रात में निकले तो सुबह मिली दोहरी मौत की खबर; हादसे ने मचाया कोहराम
आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास के मकानों और दुकानों तक लपटें नहीं पहुंच सकीं। हालांकि, घर की गृहस्थी का सामान समेत अन्य सामग्री जलकर राख हो गई।
ये भी पढ़ें - Sitapur News: रक्षाबंधन पर मामा के घर आया था मासूम, नाना के साथ लौटते वक्त अचानक हुआ ऐसा हादसा; परिवार में मचा कोहराम
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक हनुमंत तिवारी ने बताया कि घायल विनिता को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है। घर में रखे पेट्रोल के संबंध में जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगा रही है।
Location : Sitapur
Published : 30 August 2026, 6:01 PM IST
Topics : Reusa police Sitapur News UP News UP Police